Technical View: निफ्टी 50 में 6 दिसंबर को पूरे सत्र में कंसोलिडेशन देखने को मिला। इंडेक्स में मामूली गिरावट आई। ऐसा लगता है कि आरबीआई के फैसले को इंडेक्स ने पहले ही पचा लिया है। इंडेक्स पिछले लगातार पांच सत्रों में लगभग 1,000 अंक बढ़ गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक इंडेक्स 24,500 के ऊपर टिका है। इसका पहला लक्ष्य 24,720 है। अगले हफ्ते 24,900-25,000 पर इसे अहम रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। जबकि 24,500 से नीचे फिसलने पर 24,350 के सपोर्ट पर नजर रखनी चाहिए। निफ्टी 24,729 पर खुला और दिन के दौरान 24,751-24,620 के दायरे में कारोबार करता रहा। आज का सत्र 31 अंकों की गिरावट के साथ 24,678 पर बंद हुआ।
