Get App

Technical View: निफ्टी रेंजबाउड कारोबार में 24,250 के ऊपर हुआ बंद, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty पर Religare Broking के अजीत मिश्रा ने कहा गुरुवार को नवंबर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी से 24,350 के स्तर से ऊपर एक ब्रेकआउट ट्रिगर हो सकता है। इससे निफ्टी का 24,550 की ओर बढ़ सकता है। जबकि निफ्टी के नीचे जाने पर और इसके 24,100 से नीचे बंद होने से इसकी तेजी पर दबाव पड़ता हुआ दिखाई दे सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 6:07 PM
Technical View: निफ्टी रेंजबाउड कारोबार में 24,250 के ऊपर हुआ बंद, जानें कल कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Bank Nifty पर Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि इसमें सपोर्ट जोन 52,000 - 51,800 के पास दिख रहा है। जबकि ऊपर की ओर इसमें तत्काल रेजिस्टेंस जोन 52,600 - 52,800 पर नजर आ रहा है

Technical View: निफ्टी इंडेक्स ने 27 नवंबर को पिछले सभी सत्र के नुकसान को खत्म कर दिया। ऑटो, एनर्जी, मेटल और मीडिया शेयरों के नेतृत्व में इंडेक्स आराम से 24,250 से ऊपर बंद हुआ। इसके साथ ही इंडेक्स पॉजिटव नोट पर बंद हुआ। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच, इंडेक्स सपाट खुला। इसमें फर्स्ट हाफ में सीमित कारोबार देखने को मिला। हालांकि सेकंड हाफ में खरीदारी से इंडेक्स को इंट्राडे में 24,350 को पार करने में मदद मिली। जबकि उच्च स्तर पर इसमें बिकवाली आने से दिन की कुछ बढ़त कम हो गई। निफ्टी पर अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट और एनटीपीसी टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल थे। जबकि लूजर्स में अपोलो हॉस्पिटल्स, टाइटन कंपनी, श्रीराम फाइनेंस, विप्रो और इंडसइंड बैंक शामिल रहे।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके साथ ब्रॉडर इंडेक्सेस ने प्रमुख इंडेक्सेस से बेहतर प्रदर्शन किया।

सेक्टरों में आईटी, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर में बिकवाली देखी गई। जबकि ऑटो, बैंक, एनर्जी, एफएमसीजी, मेटल और मीडिया शेयरों में खरीदारी देखी गई।

कल 28 नवंबर को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें