Technical View: Nifty पार नहीं कर सका 24,350 का स्तर, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी 24,350 के तत्काल रेजिस्टेंस को चुनौती देकर अगले हफ्ते तक ऊपर की ओर जा सकता है। इसमें तत्काल सपोर्ट 23,925 के स्तर पर दिख रहा है। वीकली ऑप्शन डेटा के मुताबिक दिसंबर सीरीज में इंडेक्स 24,000-25,000 रेंज में कारोबार करता हुआ दिख सकता है

अपडेटेड Nov 30, 2024 पर 11:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Nifty पर राय देते हुए Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 52,500 और फिर 52,750 के स्तर तक उछाल के लिए 52,000 जोन से ऊपर टिकने की जरूरत है

Technical View: निफ्टी ने दिसंबर सीरीज की मजबूत शुरुआत की। एक दिन की तेज गिरावट के बाद ये 29 नवंबर को लगभग एक प्रतिशत बढ़ गया। इससे पिछले सत्र में देखी गई मंदड़यों की पकड़ के बाद तेजड़ियों द्वारा जवाबी हमले का संकेत मिलता है। इंडेक्स ने 23,900 पर सपोर्ट प्राप्त किया। उसके बाद ये 25 नवंबर के तेजी के अंतर को भरते हुए 24,131 पर पहुंच गया। इसलिए 23,900 का स्तर आने वाले हफ्ते में इंडेक्स के लिए सपोर्ट के रूप में दिखने की संभावना है। जबकि ऊपर की ओर अहम रेजिस्टेंस 24,350 पर दिख रहा है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि यदि इंडेक्स इस स्तर से ऊपर चला जाता है तो 25,000 की ओर अगली रैली से इंकार नहीं किया जा सकता है।

निफ्टी कल 23,927 पर खुला, जो इसका इंट्राडे निचला स्तर भी रहा। इंडेक्स पूरे सत्र के दौरान पॉजिटिव जोन में रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में इंडेक्स 24,188 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी और 217 अंक या 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,131 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक Bullish Marubozu ओपनिंग कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ-साथ एक Bullish Harami कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न एक पॉजिटिव रुझान का संकेत दे रहा है।

इसके अलावा, इंडेक्स शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (10-20-डे ईएमए) से ऊपर चढ़ गया। इसने बोलिंगर बैंड के ऊपरी बैंड में प्रवेश किया, जो एक पॉजिटिव संकेत है।


सोमवार 2 दिसंबर को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा, "शुक्रवार को बाजार में आया उछाल एक दिन की गिरावट के बाद तेजी की वापसी का संकेत दे रहा है। यहां से इंडेक्स के आगे बढ़ने की उम्मीद है। निफ्टी 24,350 के तत्काल रेजिस्टेंस को चुनौती दे सकता है। ये अगले हफ्ते तक ऊपर की ओर जा सकता है।" उनके अनुसार तत्काल सपोर्ट 23,925 के स्तर पर दिख रहा है।

वीकली चार्ट पर नजर डालें तो इंडेक्स में 0.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसनें एक मामूली अपर शैडो और एक लंबे लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न निचले स्तर पर सपोर्ट-आधारित खरीदारी के आकर्षण का संकेत दे रहा है।

वीकली ऑप्शन डेटा के मुताबिक दिसंबर सीरीज में इंडेक्स 24,000-25,000 रेंज में कारोबार कर सकता है। जिसमें 24,300 और 24,500 पर तत्काल रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

सोमवार 2 दिसंबर को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी भी ऊंचे स्तर पर बंद हुआ। लेकिन इसका प्रदर्शन कमजोर रहा। , अस्थिरता के बीच 149 अंक बढ़कर 52,056 पर पहुंच गया। बैंकिंग इंडेक्स अभी भी सभी प्रमुख मूविंग एवरेजेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। लेकिन इंडेक्स 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर से ऊपर रहने में विफल रहा। इसने डेली चार्ट पर एक स्मॉल अपर शैडो और एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक छोटा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। वीकली स्केल पर इसने एक डोजी पैटर्न बनाया। ये पैटर्न तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का संकेत दे रहा है। हालांकि इसने पिछले दो हफ्तों के लोअर हाई- लोअर लो के फॉर्मेशन को नकार दिया।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा, "अब, बैंक निफ्टी को 52,500 और फिर 52,750 के स्तर तक उछाल के लिए 52,000 जोन से ऊपर बने रहने की जरूरत है। इस स्तर से ऊपर बने रहने में नाकामयाब रहने ये नीचे फिसल सकता है। तब इंडेक्स में 51,750 और 51,500 के स्तर पर सपोर्ट के साथ कुछ कमजोरी देखने को मिल सकती है।"

वोलैटिलिटी में तेज गिरावट नजर आई। इससे तेजड़ियों को राहत मिली। इंडिया VIX 15.21 के स्तर से 5.13 प्रतिशत गिरकर 14.42 पर आ गया।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।