निफ्टी ने शुक्रवार को अपनी सभी शुरुआती बढ़त गंवा दी थी। ग्लोबल बाजारों में सकारात्मक रुझान के बावजूद 9 दिसंबर को शेष सत्र के लिए दबाव में रहा। टेक्नोलॉजी, मेटल, पीएसयू बैंकों और तेल एवं गैस शेयरों ने निफ्टी को 18,500 के महत्वपूर्ण सपोर्ट से नीचे खींच लिया। ये सपोर्ट कई दिनों से बना हुआ था। इंडेक्स ने डेली चार्ट्स पर एक बेयरिश एनगल्फिंग पैटर्न (bearish Engulfing pattern) बनाया है। ये पैर्टन आने वाले सत्रों में और कमजोरी की आशंका का संकेत देता है। बेयरिश एनगल्फिंग दो कैंडलस्टिक्स पैटर्न है। एक कैंडल आमतौर पर एक छोटी कैंडल होती है। जिसके बाद एक बड़ा काला या लाल कैंडलस्टिक पैटर्न होता है।
सोमवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि निफ्टी 18,500 से ऊपर जाने में विफल रहता है, तो आने वाले दिनों में 18,400-18,300 की ओर बिकवाली का दबाव देखा जा सकता है। लेकिन उच्च स्तर पर, 18,600-18,700 एक अहम रेजिस्टेंस जोन होने की उम्मीद है। ट्रेडर्स अगले हफ्ते होने वाले एफओएमसी ब्याज दर के फैसले से पहले सतर्क दिख रहे हैं।
निफ्टी शुक्रवार को 18,662 पर ऊपर खुला। लेकिन शुरुआती घंटे की बढ़त के बाद इसने अपनी सभी बढ़त गंवा दी। दोपहर में ये 18,410 तक फिसल गया। ये स्तर आगे की गिरावट के लिए एक महत्वपूर्ण स्तर हो सकता है। अंत में इंडेक्स 113 अंकों की गिरावट के साथ 18,497 पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते निफ्टी में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। इसने वीकली स्केल पर एक बेयरिश कैंडल बनाया।
Kotak Securities के अमोल आठवले ने कहा कि इंट्राडे चार्ट पर लोअर टॉप फॉर्मेशन और वीकली चार्ट पर बेयरिश कैंडल मौजूदा स्तरों से और कमजोरी का संकेत दे रहा है।
उनका मानना है कि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) या 18,450 का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा।
अमोल आठवले ने कहा, "20-डे एसएमए से नीचे, 18,300-18,200 तक और बिकवाली संभव है। जबकि 18,450 से ऊपर हम 18,700 तक एक पुलबैक रैली की उम्मीद कर सकते हैं।"
सोमवार को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल
LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा, "बैंक निफ्टी इंडेक्स में उच्च स्तर पर बिकवाली का दबाव देखा गया। जहां नए शॉर्ट पोजीशन बनाए गए। इंडेक्स अभी भी 43,000 और 44,000 के बीच एक व्यापक रेंज में कारोबार कर रहा है। जहां क्रमशः महत्वपूर्ण वॉल्यूम में पुट और कॉल राइटिंग देखने को मिला।"
उन्होंने आगे कहा कि हमें लगता है कि इंडेक्स को नीचे या ऊपर की तरफ किसी भी ट्रेंडिंग मूव के लिए इस रेंज को तोड़ना होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )