निफ्टी ने दो दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। आज 8 दिसंबर को वीकली एक्सपायरी के सत्र में 18,600 के अहम लेवल से थोड़ा ऊपर बंद हुआ। सुबह 18,571 पर फ्लैट खुलने के बाद इंडेक्स ने 18,625-18,537 रेंज में कारोबार किया। आज ये पिछले दिन के बंद से 49 अंक ऊपर 18,609 पर बंद हुआ। ऑप्शन की बात करें तो सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट 19,000 और उसके बाद 20,000 के स्ट्राइक पर दिखा। जबकि कॉल राइटिंग 19,000 और 19,100 के स्ट्राइक पर नजर आई। वहीं पुट ऑप्शन की बात करें तो सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा पुट ओपन इंटरेस्ट 18,000 और उसके बाद 18,500 के स्ट्राइक पर दिखा। जबकि पुट राइटिंग 18300 और 17000 के स्ट्राइक पर नजर आई।
