निफ्टी शुक्रवार को पूरे सत्र के दौरान वोलेटाइल रहा। निफ्टी कारोबार के अंत में पिछले दो कारोबारी सत्रों में तेजी दिखाने के बाद 7 अक्टूबर (शुक्रवार) को मामूली गिरावट के साथ 17,300 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी 17,287 के निचले स्तर पर खुला। इसके बाद ये 100 अंकों के दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आया। जबकि बाजार बंद होने के समय 17 अंकों के नुकसान के साथ 17,315 पर बंद हुआ।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि 50 शेयरों वाला एनएसई बेंचमार्क 50, 100 और 200 डे के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (क्रमशः ईएमए - 17275, 17,106, 17,201) पर मौजूद है। इससे यह पता चलता है कि रुझान बुल्स के पक्ष में बना रह सकता है। इसलिए जब तक निफ्टी 17,300 या 50 डीईएमए को बरकरार रखता है तब तक आने वाले सत्रों में इसके 17,600-17,700 की ओर बढ़ने की संभावना है। इंडेक्स 17,000 के लेवल पर अहम सपोर्ट के साथ ऊपर बढ़ सकता है।
सोमवार 10 अक्टूबर के लिए निफ्टी पर ट्रेडिंग सलाह
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के नागराज शेट्टी (Nagaraj Shetti) ने कहा, "निफ्टी में अंडरलाईंग अपट्रेंड बना हुआ है। इसमें कंसोलिडेशन मूवमेंट अगले सप्ताह की शुरुआत में बढ़ता हुआ नजर आ सकता है। बाजार में अगले सप्ताह तक निचले स्तरों से तेजी से उछाल देखने को मिल सकता है।"
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में 17,450 के रेजिस्टेंस पर निर्णायक अपसाइड ब्रेकआउट आने से निफ्टी को 18,000-18,100 के स्तर तक बढ़ते हुए देखा जा सकता है। निफ्टी में इन स्तरों पर एक और महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस हैं जहां इंडेक्स के पहुंचने की संभावना है। शेट्टी ने कहा कि इसमें तत्काल सपोर्ट 17,200 के स्तर पर नजर आ रहा है।
सोमवार 10 अक्टूबर के लिए बैंक निफ्टी पर ट्रेडिंग सलाह
शुक्रवार को बैंक निफ्टी गैप अप के साथ 39,093 के स्तर पर खुला। इसने करीब 400 अंकों के दायरे में कारोबार किया। बाजार बंद होने के समय बैंकिंग इंडेक्स 100 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 39,178 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक दोजी पैटर्न फॉर्मेशन बनाया। ये फॉर्मेशन भविष्य के रुझानों के बारे में बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चतता दर्शाता है। वहीं वीकली स्केल पर इसने बुलिश Engulfing पैटर्न बनाया। इसके बाद इंडेक्स 1.4 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।
एलकेपी सिक्योरिटीज (LKP Securities) के रूपक डे (Rupak De) ने कहा "इंडेक्स डेली चार्ट पर 50 ईएमए (36,705) से ऊपर का स्तर बनाए रखने में कामयाब रहा है। जबकि RSI एक बुलिश क्रॉसओवर में प्रवेश कर रहा है। बैंक निफ्टी शॉर्ट टर्म में 40,000 की ओर बढ़ सकता है। वहीं नीचे फिसलने पर इसे 38,500 के लेवल सहारा मिलता दिखाई दे रहा है।"
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )