निफ्टी शुक्रवार को पूरे सत्र के दौरान वोलेटाइल रहा। निफ्टी कारोबार के अंत में पिछले दो कारोबारी सत्रों में तेजी दिखाने के बाद 7 अक्टूबर (शुक्रवार) को मामूली गिरावट के साथ 17,300 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी 17,287 के निचले स्तर पर खुला। इसके बाद ये 100 अंकों के दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आया। जबकि बाजार बंद होने के समय 17 अंकों के नुकसान के साथ 17,315 पर बंद हुआ।
