Get App

Technical View: निफ्टी ने बनाया बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty की चाल पर राय देते हुए Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि कल 22,725 का पिछले स्विंग लो ब्रेक हो गया, जो गिरावट जारी रहने का संकेत दे रहा है। इसने वीकली टाइमफ्रेम पर डोली कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न बुल्स और बेयर्स के बीच अनिर्णय का संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम इंडेक्स पर सकारात्मक रुख जारी रखेंगे। इसका रिवर्सल लेवल 22,600 पर नजर आ रहा है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 22, 2025 पर 12:33 PM
Technical View: निफ्टी ने बनाया बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Bank Nifty पर Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा कि अगर बैंक निफ्टी 48,800 से नीचे बना रहता है, तो इसके 48,400 तक गिरावट की आशंका है

Technical View: निफ्टी 50 चार दिन के कंसोलिडेशन के बाद शुक्रवार को तेजी से गिर गया। लेकिन 22,700 के सपोर्ट लेवल का बचाव करने में कामयाब रहा। ये लेवल डाउनवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन के साथ मेल खाता है। यदि इंडेक्स निर्णायक रूप से इस सपोर्ट को तोड़ता है, तो बिक्री का दबाव इंडेक्स को अगले सपोर्ट जोन 22,500 तक गिरा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हालांकि उच्च स्तर पर, इंडेक्स को 23,000 और 23,100 स्तरों पर कड़े रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। यहां अधिकतम कॉल राइटिंग हो रही है। इन स्तरों को तोड़ने से निफ्टी 23,500 की ओर बढ़ सकता है।

पूरे सत्र के दौरान निफ्टी 50 दबाव में रहा। ये 117 अंक (0.51%) की गिरावट के साथ 22,796 पर बंद होने से पहले 22,720 के निचले स्तर पर पहुंच गया। इंडेक्स ने अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये डेली चार्ट पर एक हाई-वेव पैटर्न जैसा दिखता है, जो वोलैटिलिटी का संकेत दे रहा है।

सोमवार 24 फरवरी को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा, "पुट-कॉल रेशियो (PCR) बिगड़ रहा है, जो 0.82 से घटकर 0.74 पर आ गया है। 23,100 और 23,000 स्ट्राइक कॉल ऑप्शंस में भारी ए़डिशन उच्च स्तर पर मजबूत रेजिस्टेंस का संकेत दे रहा है। कल 22,725 का पिछले स्विंग लो ब्रेक हो गया, जो गिरावट जारी रहने का संकेत दे रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें