Get App

Technical View : 24050 से ऊपर जाने पर निफ्टी में 24200 का लेवल मुमकिन, छोटे-मझोले शेयरों में ज्यादा दम

Technical View : SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में मेन इंडेक्स की शुरुआत सुस्त रही और वे एक सीमित दायरे में ही बने हुए हैं,जिससे डेली चार्ट पर'इनसाइड बार'बनने की संभावना है। इसके उलट,छोटे-मझोले शेयरों में तेज़ी बनी हुई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 04, 2026 पर 12:54 PM
Technical View : 24050 से ऊपर जाने पर निफ्टी में 24200 का लेवल मुमकिन, छोटे-मझोले शेयरों में ज्यादा दम
Technical View : सुदीप शाह का मानना है कि 23860-23840 का जोन निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट का काम करेगा,जबकि रेजिस्टेंस 24030-24050 के जोन में है

Technical View : शुक्रवार को भारतीय बाजारों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स लगभग 600 अंक उछला है और निफ्टी 23,950 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 552अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 76,700 के पार दिख रहा था। वहीं, निफ्टी 76 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 23,950 के आसपास कारोबार कर रहा था। CAS एडजस्टमेंट के चलते सेंसेक्स में अच्छी तेजी बनी है। छोटे-मझोले शेयरों में एक्शन ज्यादा है। एडवांस डिक्लाइन रेश्यो भी अच्छा है। डिफेंस और IT शेयरों का जोश हाई दिख रहा है।

इस बीच SEBI ने कैश मार्केट में CAS की समीक्षा करने के संकेत देते हुए कहा है कि CAS में बदलाव का प्रस्ताव संभव है। F&O सेटलमेंट प्राइस के तरीके में बदलाव हो सकता है। इस पर 1 हफ्ते के अंदर कंस्लटेशन पेपर आ सकता है।

केबल स्पेस में आदित्य बिड़ला ग्रुप की एंट्री से दूसरे केबल और वायर शेयरों का सेंटीमेंट बिगड़ा है। KEI, पॉलीकैब और हैवेल्स में 3-7 परसेंट की गिरावट आई है। तीनों शेयर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में मेन इंडेक्स की शुरुआत सुस्त रही और वे एक सीमित दायरे में ही बने हुए हैं,जिससे डेली चार्ट पर'इनसाइड बार'बनने की संभावना है। इसके उलट,छोटे-मझोले शेयरों में तेज़ी बनी हुई है और निफ़्टी स्मॉलकैप इंडेक्स ने इंट्राडे ट्रेडिंग में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर (लाइफटाइम हाई) छुआ है। बड़ी कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और HDFC बैंक खास सपोर्ट दे रहे हैं और फ़िलहाल निफ़्टी में सबसे ज़्यादा योगदान देने शेयर बने हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें