Technical View: निफ्टी 24,950 की ओर चढ़ता दिखा, जानें कल 22 अगस्त को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Bank Nifty पर Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा बैंकिंग इंडेक्स में हायर जोन में मोमेंटम की कमी दिख रही है। लेकिन निचले स्तरों पर कई सपोर्ट अभी कायम हैं। अब बैंक निफ्टी को 51,000 और फिर 51,250 के स्तर तक उछाल के लिए 50,500 जोन से ऊपर बने रहना होगा। जबकि इसमें सपोर्ट 50,500 और इसके बाद इसमें 50,250 के जोन में दिख रहा है

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 6:59 PM
Story continues below Advertisement
Nifty पर Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा कि 24,800 पर तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है। इसके ऊपर जाने पर इसमें 25,000 का अगला स्तर देखने को मिल सकता है

Technical View: वोलैटिलिटी के कम होने के साथ तेजड़ियों ने लगातार पांचवें सत्र में बाजार पर नियंत्रण बनाए रखा। इससे बेंचमार्क निफ्टी आज 21 अगस्त को 24,700 के स्तर से ऊपर चला गया। निफ्टी ने हायर हाई-हायर लो फॉर्मेशन की निरंतरता रही। निफ्टी सभी प्रमुख मूविंग एवरेजेज से ऊपर कारोबार करने के साथ-साथ बेयरिश गैप केऊपर बंद होने से मजबूत हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह 24,850-24,950 जोन की ओर बढ़ सकता है। एक बार इस स्तर से ऊपर गया तो सभी की निगाहें 25,000 अंक पर होंगी। हालांकि इसमें अहम सपोर्ट 24,500 पर दिख रहा है। निचले स्तर पर खुलने और एक सीमा के भीतर कारोबार करने के बाद निफ्टी ने ट्रे़डिंग के आखिरी कुछ घंटों में मजबूती हासिल की। इससे ये 24,788 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इंडेक्स 71 अंक बढ़कर 24,770 पर पहुंच गया। इसने दैनिक चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

कल 22 अगस्त को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा, "निफ्टी लगातार 24,850-24,950 के आसपास स्थित बेयरिश गैप के अहम रेजिस्टेंस के करीब पहुंच रहा है। इसमें मौजूदा गति को देखते हुए इस लेवल को मॉनिटर करना महत्वपूर्ण होगा।"


दूसरी तरफ, सपोर्ट आधार में इसमें क्रमिक अपशिफ्ट स्पष्ट दिख रही है। इसमें 24,650-24,600 के जोन में किसी भी संभावित झटके के लिए एक रुकावट प्रदान करने की संभावना दिख रही है। जबकि इसमें मजबूत सपोर्ट 24,500 के निर्णायक जोन के आसपास दिखाई दे रहा है।

वीकली ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 24,800 पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इस स्तर से ऊपर, इसमें 25,000 देखने लायक अगला स्तर है। निफ्टी के नीचे जाने पर 24,500 पर महत्वपूर्ण सपोर्ट दिख रहा है।

एक्सपर्ट्स की BTST और STBT कॉल्स, गुरूवार 21 अगस्त को मार्केट खुलने के बाद इन 5 स्टॉक्स में बनेगा पैसा

कल 22 अगस्त को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

वहीं बैंक निफ्टी इंडेक्स पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। इसकी भागीदारी बाजार के मोमेंटम को टिकाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैंकिंग इंडेक्स ने बेंचमार्क निफ्टी से कमतर प्रदर्शन किया। बैंकिंग इंडेक्स 118 अंक गिरकर 50,686 पर आ गया। इसने दैनिक चार्ट पर डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसकी क्लोजिंग अपने शुरुआती स्तर के करीब रही। एक्सपर्ट्स के अनुसार जब तक क्लोजिंग बेसिस पर 50,500 बरकरार रहता है। इसमें 51,000 का संभावित लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा "इंडेक्स ब्रॉडर मार्केट में अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। हायर जोन में मोमेंटम की कमी है। लेकिन निचले स्तरों पर कई सपोर्ट बरकरार हैं। अब इसे 51,000 और फिर 51,250 के स्तर तक उछाल के लिए 50,500 जोन से ऊपर बने रहना होगा। जबकि इसमें सपोर्ट 50,500 पर देखा गया है। इसके बाद इसमें 50,250 के जोन में सपोर्ट हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।