Technical View : आज सुबह गिरावट के साथ खुलने के बाद बाजार रिकवरी की कोशिश में है। 12 बजे के आसपास निफ्टी अब हरे निशान में आ गया। बैंक निफ्टी में तो हरियाली दिख रही है और यह 100 अंकों से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगर मार्केट के पिछले तीन दिनों के ट्रेंड को देखें तो यहां पर एक बात काफी साफ नजर आ रही है कि मार्केट में निचले स्तरों से थोड़ी खरीदारी आ रही है। बीएफएसआई जैसे सेफ हेवंस में हमें अच्छी एक्टिविटी देखने को मिली। इससे मार्केट को कुछ स्ट्रेंथ मिल रही। इसको देखते हुए लगता है कि जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 23,000 के लेवल्स को नहीं तोड़ता तब तक यह 23,000-23,500 के रेंज में ट्रेड करते हुए नजर आएगा। बैंक निफ्टी ने भी 54500 55000 के लेवल्स को होल्ड किया हुआ है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि यह भी 56000 तक जा सकता है।
