Technical View: निफ्टी के 23,850 के ऊपर क्लोजिंग तक इसमें ऊपर की ओर रुझान देखने की संभावना नहीं

Nifty पर राय देते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार ने 23,850 के करीब मुनाफावसूली करते हुए लगातार 23,650 के करीब सपोर्ट लिया है। इसने डेली चार्ट पर एक छोटा कैंडल भी बनाया है। निफ्टी का तत्काल ब्रेकआउट स्तर 23,850 या 200-डे SMA है। इस स्तर से ऊपर, बाजार 23,950-24,000 तक जा सकता है

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty पर राय देते हुए Asit C Mehta Investment Intermediates के हृषिकेश येदवे ने कहा इंडेक्स के शॉर्ट टर्म में, इंडेक्स 50,550 और 51,650 के बीच कंसोलिडेट होने की संभावना है

Technical View: घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों पर ट्रिगर की कमी के कारण निफ्टी में लगातार तीसरे सत्र में रेंजबाउंड कारोबार देखा गया। निफ्टी आज 26 दिसंबर को मंथली एफएंडओ एक्सपायरी सत्र में सकारात्मक रुझान के साथ सपाट बंद हुआ। इंडेक्स 23,650-23,850 की रेंज में रहा। रेंज का ऊपरी बैंड 200-डे SMA के साथ मेल खाता है। इसलिए, जब तक इंडेक्स इसके (23,850) के ऊपर एक निर्णायक क्लोजिंग नहीं देता है, तब तक 24,000-24,300 जोन की ओर रैली की संभावना नहीं है। जबकि एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें सपोर्ट 23,650-23,700 पर नजर आ रहा है। इसका ऊपरी बैंड 200-डे ईएमए के साथ मेल खाता है।

निफ्टी आज 23,778 पर खुला और उसके बाद 23,650-23,850 के दायरे में रहा। ये 23 अंक ऊपर 23,750 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने बड़े अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक छोटा बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न वोलैटिलिटी का संकेत दे रहा है।

शुक्रवार 27 दिसंबर को कैसी रह सकती है Nifty की चाल


Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा तकनीकी रूप से बाजार ने 200-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) या 23,850 के करीब मुनाफावसूली करते हुए लगातार 23,650 के करीब सपोर्ट हासिल किया है। इसने डेली चार्ट पर एक छोटा कैंडल भी बनाया है। ये पैटर्न निकट भविष्य में निरंतर रेंजबाउंड एक्शन को सपोर्ट करता है।

उनके अनुसार, ट्रेडर्स के लिए, तत्काल ब्रेकआउट स्तर 23,850 या 200-डे SMA है। श्रीकांत ने कहा, "इस स्तर से ऊपर, बाजार 23,950-24,000 तक जा सकता है। इसके विपरीत, अगर यह 23,650 से नीचे जाता है, तो यह 23,550-23,500 के स्तर को फिर से छू सकता है।"

उपरोक्त ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि 23,800-24,000 का जोन निफ्टी के लिए 23,500 स्तर पर सपोर्ट के साथ एक रेजिस्टेंस जोन होने की उम्मीद है।

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज फाइनेंस और फार्मा सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

शुक्रवार 27 दिसंबर को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और 100-डे EMA (51,635) से ऊपर कायम नहीं रह सका। शेष सत्र के लिए नकारात्मक रुझान के साथ रेंजबाउंड रहा। यह 62 अंक गिरकर 51,171 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली टाइमफ्रेम पर बड़े अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न वोलैटिलिटी का संकेत दे रहा है।

200-डे सिंपल मूविंग एवरेज (200-DSMA) 50,560 के आसपास रखी गई है। ये इसमें मजबूत सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। जबकि 100-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (100-DEMA) 51,635 के आसपास रेजिस्टेंस के रूप में कार्य करेगा। Asit C Mehta Investment Intermediates के हृषिकेश येदवे ने कहा, "शॉर्ट टर्म में, इंडेक्स 50,550 और 51,650 के बीच कंसोलिडेट होने की संभावना है। इसमें ऊपर या नीचे किसी भी दिशा में ब्रेकआउट आने से इसके भविष्य का मूवमेंट निर्धारित होगा।"

इस बीच, इंडिया VIX, वोलैटिलिटी इंडेक्स, दो दिन की गिरावट के बाद तेजी से रिबाउंड हुआ। ये 6.51 प्रतिशत बढ़कर 14.03 के स्तर पर पहुंच गया। ये अभी भी तेजी के लिए कुछ हद तक अनुकूल लग रहा है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।