टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च किया है। सीएनबीसी-टीवी18 के मुताबिक कंपनी ने QIP के लिए ₹1506.58 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस को मंजूरी दी है। कंपनी का इरादा ₹1250 करोड़ जुटाने का है। आज 16 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 0.81 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 1503.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 16,540 करोड़ रुपये है।
