Get App

Tejas Networks Share Price: तेजस नेटवर्क्स का शेयर बना रॉकेट, चार दिन में 32% चढ़ा, जानिए वजह

Tejas Networks Share Price: 7 मई को तेजस नेटवर्क्स का शेयर एक समय 19.8 फीसदी चढ़कर 554.95 रुपये तक पहुंच गया था। 1 बजे यह शेयर 15.60 फीसदी चढ़कर 533 रुपये पर चल रहा था। सिर्फ 4 दिनों में यह शेयर करीब 33 फीसदी चढ़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2026 पर 1:41 PM
Tejas Networks Share Price: तेजस नेटवर्क्स का शेयर बना रॉकेट, चार दिन में 32% चढ़ा, जानिए वजह
बीते एक साल में तेजस नेटवर्क्स का शेयर 22 फीसदी गिरा है।

Tejas Networks Share Price: तेज नेटवर्क्स के शेयरों को 7 मई को पंख लग गए। सुबह में शेयर मजबूत खुला। एक समय यह करीब 20 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में तेजी कुछ कम हो गई। 1 बजे यह शेयर 15.60 फीसदी चढ़कर 533 रुपये पर चल रहा था। सिर्फ 4 दिनों में यह शेयर करीब 33 फीसदी चढ़ा है।

एक समय यह शेयर 19.8 फीसदी चढ़कर 554.95 रुपये तक पहुंच गया था। शेयरों में तेजी की वजह एक खबर है। एक्सचेंज4मीडिया ने बताया है कि तेजस नेटवर्क्स के इक्विपमेंट ने डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) ब्रॉडकास्टिंग के लिए मल्टी-मिनिस्ट्री-बैक्ड लैब और फील्ड ट्रायल क्लियर कर लिया है।

ट्रायल क्लियर होने का मतलब है कि टेक्नोलॉजी को टेक्निकल और रेगुलेटरी फिजिबिलिटी वैलिडेशन मिल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में हुए ट्रायल के दौरान कई मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे।

लैब ट्रायल में ट्रांसमिटर स्पेक्ट्राल कंप्लायंस और एग्जिस्टिंग टेरेस्टेरियल मोबाइल नेटवर्क्स के साथ को-एग्जिस्टेंस पर फोकस था। बीते एक साल में तेजस नेटवर्क्स का शेयर 22 फीसदी गिरा है। उधर, शेयर बाजारों में 7 मई को जबर्दस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी और सेंसेक्स कभी हरे तो कभी लाल निशान में नजर आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें