Texmaco Rail Shares: रेलवे कंपनी को मिले ₹242 करोड़ के दो नए ऑर्डर, शेयर 11% तक उछले

Texmaco Rail & Engineering Shares: टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 17 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 11 परसेंट तक उछलकर 123.5 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ ही इस शेयर में पिछले 5 दिनों से जारी तेजी पर विराम लग गया

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
Texmaco Rail & Engineering Shares: कंपनी को इंडियन रेलवे से 2 बड़े ऑर्डर मिले हैं

Texmaco Rail & Engineering Shares: टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 17 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 11 परसेंट तक उछलकर 123.5 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ ही इस शेयर में पिछले 5 दिनों से जारी तेजी पर विराम लग गया। पिछले पांच कारोबारी दिनों में यह शेयर करीब 9% तक गिर चुका था। वहीं पिछले 12 महीनों में शेयर में 15% की गिरावट आई है।

क्यों चढ़ा शेयर?

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयरों में आई इस तेजी की मुख्य वजह दो बड़े ऑर्डर हैं। कंपनी को मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन और साउथ वेस्टर्न रेलवे कुल 242.63 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन से 219.18 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में MUTP–IIIA परियोजना के तहत नई रेल लाइन के निर्माण से जुड़ा है। इसके तहत सिग्नलिंग उपकरणों और गियर की डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस परियोजना को 36 महीनों में पूरा किया जाएगा।


इसके अलावा कंपनी को साउथ वेस्टर्न रेलवे से 23.45 करोड़ रुपये का एक और ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत मैसूर डिवीजन में ओवरहेड इक्विपमेंट और पावर सप्लाई इंस्टॉलेशन का व्यापक सालाना रखरखाव और ब्रेकडाउन रिस्टोरेशन का काम किया जाएगा। इसमें 1,046 ट्रैक किलोमीटर (TKM) की विद्युतीकरण शामिल है। यह काम 24 महीनों में पूरा होगा।

पहले क्यों गिर रहा था शेयर?

हाल ही में कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। अक्टूबर–दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में कंपनी का शुद्ध लाभ 44.16% गिरकर 42.3 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 76.4 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू के मोर्चे पर भी दबाव में रहा। कंपनी की ऑपरेशंस से आय 21.46% घटकर 1,041.6 करोड़ रुपये रह गई। पिछले साल यह 1,326.2 करोड़ रुपये थी। सप्लाई साइड बाधाओं और निर्यात में कमजोरी का असर कंपनी के प्रदर्शन पर पड़ा।

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद शेयर में लगातार पांच दिन गिरावट देखी गई थी। हालांकि नए ऑर्डर मिलने से निवेशकों का भरोसा लौटा और शेयर में मजबूत रिकवरी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- Adani Group का AI बड़ा दांव, 2035 तक होगा $100 अरब का निवेश, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.5% चढ़े

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।