Thangamayil Jewellery Share Price: ब्रोकरेज फर्म BoB Capital Markets ने ज्वेलरी स्टॉक 'थंगमयिल ज्वेलरी' (Thangamayil Jewellery) की रेटिंग 'Hold' से बढ़ाकर 'Buy' कर दी है। फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹6,355 प्रति शेयर तय किया है, जो इसमें मौजूदा स्तर से 28% तक की बढ़त की अपसाइड दिखाता है। यहीं कारण है कि कमजोर बाजार में भी शेयर 4 फीसदी की जोरदार बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आ रहा है।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि स्टॉक का मौजूदा वैल्यूएशन एक आकर्षक रिस्क-रिवॉर्ड मौका देता है। इसलिए BoB Capital ने स्टॉक की रेटिंग 'Hold' से बढ़ाकर 'Buy ' की है और इसे सितंबर 2028 के EPS के 35 गुना पर वैल्यू कर रहे हैं, जिससे इसका नया टारगेट प्राइस ₹6,355 बनता है।"
ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि मजबूत बैलेंस शीट, अनुशासित वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट और बेहतर होते रिटर्न रेश्यो के साथ, कंपनी लगातार कमाई में बढ़ोतरी करने की अच्छी स्थिति में है।
फर्म के अनुसार, ज्वेलरी कंपनी का मैनेजमेंट 25% रेवेन्यू ग्रोथ और 6% EBITDA मार्जिन बनाए रखने को लेकर आश्वस्त है। इसे तमिलनाडु में स्टोर के विस्तार, मजबूत इन्वेंट्री रोटेशन और कैपिटल-एफिशिएंट बिजनेस मॉडल का समर्थन मिल रहा है।
फर्म ने आगे कहा, "कई खरीदारी रद्द होने के बजाय टाल दी गई हैं, इसलिए मैनेजमेंट को उम्मीद है कि रुकी हुई मांग (pent-up demand) के कारण H2’27 में रिकवरी आएगी, खासकर Q3 और Q4 में त्योहारों और शादी के सीजन (जिसमें दिवाली भी शामिल है) के दौरान।"
थंगमयिल ज्वेलरी के शेयर की कीमत का प्रदर्शन हाल के समय में मिला-जुला रहा है। पिछले एक हफ्ते में इसमें 3.15% की बढ़त हुई है। हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर में 7.67% की गिरावट आई है।
साल की शुरुआत से अब तक (YTD), थंगमयिल ज्वेलरी के शेयरों में 59.60% की बढ़ोतरी हुई है, जो 2026 में अब तक के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। पिछले एक साल में भी शेयर में 144.17% की बढ़त हुई है।
शेयर का लंबे समय का रिटर्न काफी शानदार रहा है। थंगमयिल ज्वेलरी के शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। तीन साल में इसमें 338.75% और पांच साल में 879.96% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।