मार्केट का बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव लेकिन छोटा ट्रेंड नेगेटिव, चुनिंदा शेयरों में अब मिल रहे है ठीक-ठाक मौके- अनुज सिंघल

आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी का दिन है। मंगलवार काफी volatile होते हैं। दोनों तरफ के बड़े मूव्स आज संभव है। मार्केट का बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव लेकिन छोटा ट्रेंड नेगेटिव है। बड़ा ट्रेंड 24,500 के नीचे ही पॉजिटिव होगा। छोटा ट्रेंड 25,350 के ऊपर ही पॉजिटिव होगा। चुनिंदा शेयरों में अब भी ठीक-ठाक मौके हैं

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 8:56 AM
पहला सपोर्ट 25,000-25,050 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,900-24,950 (चार्ट बेस्ड) पर रहा।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल फिर बाजार कमजोर था, लेकिन टूटा नहीं है। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी का दिन है। मंगलवार काफी volatile होते हैं। दोनों तरफ के बड़े मूव्स आज संभव है। मार्केट का बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव लेकिन छोटा ट्रेंड नेगेटिव है। बड़ा ट्रेंड 24,500 के नीचे ही पॉजिटिव होगा। छोटा ट्रेंड 25,350 के ऊपर ही पॉजिटिव होगा। चुनिंदा शेयरों में अब भी ठीक-ठाक मौके हैं। कल 6 दिन के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी रैली आई है। अगर निफ्टी ने 25,000 बचाया तो शॉर्ट कवरिंग संभव है। लेकिन अगर 24,900 के नीचे गए तो बड़ी गिरावट भी संभव है।

बाजार: आखिर दिक्कत क्या है?

कल निफ्टी ने 25,000 के लेवल को बाल-बाल बचाया। कल की सबसे बड़ी दिक्कत IT थी, बाकी बाजार ठीक था। मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स कल दिन के शिखर पर बंद हुए। अगर निफ्टी ने 25,000 बचाया तो बड़ा पॉजिटिव होगा। FIIs फिर रिकॉर्ड स्तर की शॉर्टिंग की तरफ बढ़ रहे हैं। अर्निंग सीजन अभी तक तो खराब रहा है। TCS, टाटा एलेक्सी के बाद HCL और टाटा टेक भी सुस्त हैं, लेकिन IT में दिक्कत है, ये काफी हद तक पता था। आज हो सकता है कि IT शेयर भी ज्यादा ना गिरें। अब यहां से बाजार संभालने की जिम्मेदारी बड़े बैंकों पर पहुंचा। एक्सिस, ICICI और HDFC बैंक सबके नतीजे इस हफ्ते आएंगे। अगर यहां से पॉजिटिव सरप्राइज आया तो शॉर्ट कवरिंग संभव है।


अब IT पर क्या नजरिया होगा?

HCL टेक के नतीजे और कमेंट्री खराब नहीं हैं। हां, HCL टेक का मार्जिन गाइडेंस काटना जरूर थोड़ा खलेगा, लेकिन HCL टेक को आज गैपडाउन पर शॉर्ट नहीं करें। जैफरीज ने उल्टा आज HCL टेक को अपग्रेड किया है। HCL टेक का फोकस ग्रोथ पर है, मार्जिन पर नहीं है। HCL टेक की रेवेन्यू गाइडेंस काफी अच्छी है। लार्जकैप IT शेयरों में अब वैल्युएशन कंफर्ट है। यहां से अगले 3 महीने निफ्टी IT ETF में SIP करें। सटीक बॉटम आप कभी भी नहीं पकड़ पाएंगे और ये ट्रेडिंग सलाह नहीं है, बल्कि निवेश का नजरिया है। बहुत कुछ इंफोसिस की कमेंट्री पर भी निर्भर करेगा, लेकिन यहां से IT में बड़ी गिरावट नहीं है। इस साल IT पहले से ही 14% नीचे है। IT इंडेक्स में यहां रिस्क-रिवार्ड अब अच्छा हो रहा है।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,000-25,050 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,900-24,950 (चार्ट बेस्ड) पर रहा। पहला रजिस्टेंस 25,150-25,200 (कल का शिखर) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,250-25,325 (चार्ट बेस्ड) पर है। खरीदारी का जोन 25,000-25,050 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 24,900 पर लगाए। वहीं 25,150-25,200 पार ना हो पाए तो बेचें और स्टॉप लॉस 25,250 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 56,600-56,700 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 56,400-56,500 पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 56,900-57,000 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 57,000-57,200 पर है। निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी मजबूत इंडेक्स है। अगर बैंक निफ्टी 56,700 होल्ड करे तो खरीदें, स्टॉप लॉस 56,500 पर लगाए।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी के लिए आज इन लेवल्स पर दें ध्यान, मिलेगा मुनाफा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।