Get App

21वीं सदी का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म, ये सिर्फ GST कटौती नहीं, ये है सबसे बड़ा सुधार- अनुज सिंघल

FIIs 8% लॉन्ग और 92% शॉर्ट पर हैं। तो संभव है कि 150 अंकों के गैप अप के बाद भी रैली बढ़े। इंट्राडे में 300-400 अंकों तक की रैली भी संभव है। लेकिन बड़ी शॉर्ट कवरिंग 25,200 के ऊपर ही आएगी। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा शॉर्ट हैं। हो सकता है कि एक बार बैंक निफ्टी में 500-1000 अंकों की रैली आ जाए। आज रैली में प्रॉफिट बुकिंग का जोखिम रहेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2025 पर 8:38 AM
21वीं सदी का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म, ये सिर्फ GST कटौती नहीं, ये है सबसे बड़ा सुधार- अनुज सिंघल
कल हमने लॉन्ग पोजीशन कैरी करने को कहा था। जिन्होंने कैरी किया, वे अपनी श्रद्धा अनुसार ट्रेल/बुक करें।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

21वीं सदी का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है। ये सिर्फ GST कटौती नहीं, ये है सबसे बड़ा सुधार है। 1996 के ड्रीम बजट के बाद सबसे बड़ा सुधार हुआ। आम जनता के लिए नवरात्रि पर ही दिवाली का तोहफा मिला। देश में सिर्फ 2 बड़े GST स्लैब: 5% और 18% होंगे। 28% GST का पूरी तरह खत्म होना सबसे बड़ा पॉजिटिव कदम है। सिर्फ कुछ लग्जरी और सिन गुड्स 40% की ब्रैकेट में होंगे। यहां से कंजम्प्शन को मिलेगा एक बड़ा उछाल संभव है। रेवेन्यू नुकसान को इस्तेमाल करना गलत होगा। रेवेन्यू गेन के बारे में सोचिए। देश में टैक्स compliance बढ़ेगी और खर्चा बढ़ेगा। लंबी अवधि में वॉल्यूम प्रभाव निकट अवधि के नुकसान से कहीं अधिक होगा।

बाजार: अब क्या हो रणनीति

पिछले 3 हफ्तों से हमने कहा कि सिर्फ कंजम्पशन शेयरों में रहें। लगातार हीरो मोटो, TVS, मारुति, अल्ट्राटेक में लॉन्ग रहने की बात हुई। आज बड़े गैप अप में किसी भी शेयर के पीछे नहीं भागें। आज ऊपरी स्तरों पर ट्रेडिंग पोजीशन में मुनाफावसूली आ सकती है। लेकिन कंजम्पशन बास्केट यहां से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। अब यहां से हर गिरावट पर कंजम्पशन स्टॉक्स को जोड़ें। अब यहां से आपको थोड़ा लंबी अवधि का नजरिया रखना होगा। निफ्टी ने 1 साल में निगेटिव रिटर्न दिया है। अगले 1 साल में हो सकता है 12-15% रिटर्न भी मिल जाए। कंजम्पशन बढ़ेगो तो कंपनियों के नतीजे सुधरेंगे। नतीजे अच्छे आएंगे तो FIIs वापस लौटेंगे। FIIs वापस आएंगे तो बाजार में जोरदार तेजी होगी। भारत एक बड़े बुल मार्केट में है, इसमें स्पीड ब्रेकर आते रहेंगे। टैरिफ वॉर, जियोपॉलिटिकल, FIIs शॉर्टिंग ये सब स्पीड ब्रेकर हैं। लेकिन अगर आप लंबी अवधि के खिलाड़ी हैं, तो भारत से बेहतर मार्केट नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें