फार्मा कंपनी सिप्ला (Cipla) के शेयरों में 23 नवंबर को 8 प्रतिशत तक की गिरावट आई। कंपनी की मध्य प्रदेश यूनिट को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) की ओर से एक वॉर्निंग लेटर जारी हुआ है। यह लेटर सिप्ला की पीतमपुर यूनिट में रुटीन गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP) इंस्पेक्शन के लिए है। इसके बाद सिप्ला के शेयरों में गिरावट आई है। 23 नवंबर को स्टॉक सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 1272.95 रुपये पर खुला। लेकिन इसकी यह तेजी ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी और शेयर लाल निशान में आ गया। दिन के दौरान यह 9 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ 1165.10 रुपये के लो तक गया।
