Bajaj Auto के शेयर ने पकड़ी 13 साल की सबसे फास्ट स्पीड, निवेश के लिए क्या करें?

Bajaj Auto Share Price: बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की बजाज ऑटो के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी ताबड़तोड़ तरीके से उछल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज यह 3 फीसदी से अधिक उछलकर 5900 रुपये के पार रिकॉर्ड ऊंचाई पर चला गया था और कई ब्रोकरेज का मानना है कि यह 6000 रुपये का भी लेवल पार करेगा। जानिए ब्रोकरेज ने क्या टारगेट फिक्स किया है

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 4:25 PM
इस फेस्टिव सीजन में बजाज ऑटो का 125CC+ पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 50% बढ़ गया जबकि तिपहिया कारोबार के पास 80 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी बरकरार है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bajaj Auto Share Price: बजाज ग्रुप (Bajaj Group) की बजाज ऑटो के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी ताबड़तोड़ तरीके से उछल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज यह 3 फीसदी से अधिक उछलकर 5900 रुपये के पार रिकॉर्ड ऊंचाई पर चला गया था और ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले का मानना है कि यह 6000 रुपये का भी लेवल पार करेगा। ऐसा सिर्फ एक ब्रोकरेज का नहीं मानना है, ब्लकि आठ एनालिस्ट्स का अनुमान है कि बजाज ऑटो के शेयर जल्द ही 6000 रुपये के लेवल को भी पार करेंगे। आज की बात करें तो 3.31 फीसदी उछलकर शेयर 5945.80 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे।

    आज BSE पर यह 2.89 फीसदी की मजबूती के साथ 5921.85 रुपये पर बंद हुआ है। इस साल यह 60 फीसदी से अधिक उछल चुका है और यह 2010 के बाद की सबसे तगड़ी रैली है। 2010 में यह 75 फीसदी चढ़ा था।

    TVS Share Price: वियतनाम में एंट्री के ऐलान पर शेयर बने रॉकेट, उछलकर पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर


    ब्रोकरेज क्यों लगा रहा दांव

    मॉर्गन स्टेनली ने अपने नोट में लिखा है कि ट्रिम्फ (Triumph) की बिक्री ग्रोथ अनुमान से तेज है। अब कंपनी इसका प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन भी बढ़ाकर हर महीने 10,000 यूनिट्स पर ले जा रही है। बजाज ऑटो के सीईओ ने कंपनी की इस स्ट्रैटेजी का खुलासा 22 नवंबर को सीएनबीसी-टीवी18 के साथ एक बातचीत में किया था। ट्रिम्फ के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बढ़ाने पर इसलिए जोर है क्योंकि इसका अपना खुद का नेटवर्क है। ब्रोकरेज के नोट के मुताबिक इस फेस्टिव सीजन में बजाज ऑटो का 125CC+ पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 50% बढ़ गया जबकि तिपहिया कारोबार के पास 80 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी बरकरार है।

    ब्रोकरेज ने यह भी उल्लेख किया कि इसकी चेतक ईवी तेजी से आगे बढ़ रही है और इलेक्ट्रिक तिपहिया गाड़ियों में यह पहले ही तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। कंपनी की योजना अगले महीने एक नया मॉडल लॉन्च करने की है, जिसकी क्षमता अगले कुछ महीनों में प्रति माह 20,000 यूनिट तक बढ़ सकती है।

    Tata Tech IPO 2nd Day: दूसरे दिन भी दिख रहा क्रेज, शेयरहोल्डर्स तेजी से लगा रहे पैसे

    कितना है Bajaj Auto में निवेश के लिए टारगेट

    मॉर्गन स्टैनले ने बजाज ऑटो में निवेश के लिए 6229 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है और इसे ओवरवेट रेटिंग दी है। हालांकि इस शेयर के लिए यह सबसे बड़ा टारगेट नहीं है बल्कि यह तो दूसरे नंबर पर है। इससे भी ज्यादा जेपीमॉर्गन ने टारगेट दिया है। जेपीमॉर्गन ने बजाज ऑटो के शेयर 6400 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। हालांकि सभी एनालिस्ट्स इसे लेकर पॉजिटिव नहीं हैं। 47 में से 27 ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है जबकि 14 ने होल्ड और 6 ने सेल रेटिंग दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।