बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए एनएसई के एमडी ओर सीईओ आशीष चौहान ने कहा कि पिछले संवत में बाजार ने अच्छी तेजी दिखाई है। इस अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स ने लगभग 25 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि पिछला 1 महीना उतना अच्छा नहीं रहा। एनएसई 500 इंडेक्स ने पिछले संवत में 30 फीसदी रिटर्न दिया है। पिछला संवत बहुत अच्छा रहा। अगला संवत और भी बेहतर हो सकता है।
अमेरिकी चुनाव का हमारे मार्केट पर क्या होगा असर? इस पर बात करते हुए आशीष चौहान ने कहा कि अमेरिकी चुनाओं में कांटे की टक्कर है। इसके चलते कौन जीतेगा इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अमेरिका में भी लोगों को लग रहा है कि जो इंटरेस्ट रेट कम होने वाले थे उनमें अब बढ़त हो सकती है। इसी वजह से पिछले 1 महीने में भारतीय बाजार से भारी मात्रा में एफआईआई ने पैसे निकाले हैं। इसी को लेकर संदेह की स्थिति बनी है कि आगे जाकर क्या होगा।
इसके मध्यपूर्व में जो युद्ध की स्थिति बनी हुई है उसका कैसे निराकरण होगा इसको लेकर बाजार में चिंता है। लेकिन भारत की स्थिति काफी मजबूत है। आज दुनिया में कहीं भी भारत जितना ग्रोथ नहीं देखने को मिल रहा है। हालांकि दूसरी तिमाही में बारिश के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर के काम में थोड़ी गिरावट हुई थी। लेकिन उम्मीद है कि अगली दो तिमाहियों इस गिरावट की भरपाई हो जाएगी। अगले 6 महीनों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर होने वाले सरकारी खर्च में काफी तेजी आएगी। ऐसा होने पर हमें आरबीआई जिस ग्रोथ रेट की उम्मीद कर रहा है उससे भी बेहतर ग्रोथ होती दिखेगी।
आशीष चौहान ने आगे कहा कि आगे सर्विस सेक्टर से जुड़े शेयरों और हाई टेक मैन्युफैक्चरिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। देश से भारी मात्रा में आईफोन का एक्सपोर्ट हो रहा है। आगे इसमें और तेजी आएगी। इसकी तरह से फार्मा सेक्टर में भी आगे अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।