बाजार में करेक्शन का दौर कायम है । पिछले कुछ दिनों से मिडकैप-स्मॉलकैप में रिकवरी दिख रही थी। लेकिन कल इसमें भी दबाव दिखा। बाजार में आए करेक्शन पर बात करते हुए Axis Securities के CIO नवीन कुलकर्णी ने कहा कि स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 20 फीसदी का करेक्शन देखने को मिला है। वहीं मिडकैप इंडेक्स में 16 फीसदी का करेक्शन देखने को मिला। यानी मिडकैप अपने शिखर से काफी करेक्ट हुए है। बाजार फिलहाल काफी ओवरसोल्ड हो चुका है। लेकिन कई ऐसे सेक्टर है जिसमें ग्रोथ अभी भी विजिबिलिटी लग रहा है। उनमें से एक सेक्टर इंडस्ट्रियल सेक्टर है। इंडस्ट्रियल सेक्टर में ग्रोथ विजिबिलिटी काफी बेहतर नजर आ रही है।
