मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल, सीएनबीसी- आवाज
मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल, सीएनबीसी- आवाज
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में वापस कुछ बड़े रिस्क ओपन हो गए हैं। कच्चा तेल फिर से $100 के ऊपर आकर सेटल हुआ है। कल PM मोदी ने आने वाले बड़े संकट की ओर इशारा किया। ट्रंप वापस ईरान को लेकर सख्त हो रहे हैं और नतीजे भी कुछ डगमगाए हुए आ रहे हैं। खासकर शुक्रवार को SBI के नतीजों ने काफी निराश किया। CNBC-आवाज पर एक नजरिया लिया गया था- मई का पुट लेकर पोर्टफोलियो को हेज करने का है। हालांकि 2-3 दिन पहले बैंक निफ्टी पर पॉजिटिव नजरिया लिया गया था। बैंक निफ्टी वाला नजरिया जरूर अब थोड़ा गलत पड़ता दिखाई देगा, लेकिन ओवरऑल पोर्टफोलियो को मई पुट से हेज करने का फैसला सही रहा। अब देखना होगा कि बाजार में गिरावट बड़ी होगी या छोटी होगी। हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि चुनिंदा शेयरों में अभी भी काफी मौके हैं।
बाजार: अब क्या हैं बड़े रिस्क?
बाजार के लिए Q1 काफी खराब होने वाला है क्योंकि Q4 में कच्चे तेल का इतना असर नहीं पड़ा था, लेकिन Q1 में कच्चा तेल एक बहुत बड़ा फैक्टर रहेगा और एक बात मान लीजिए- FIIs अभी वापस नहीं आएंगे। FIIs के पास बहुत ऑप्शन्स हैं, हमसे सस्ते और हमसे बेहतर बाजार मौजूद हैं। ये भी हो सकता है कि FIIs की बिकवाली यहां से और ज्यादा बढ़े। FIIs लगातार इस बाजार में शॉर्ट रहे हैं और सबसे बड़ा रिस्क रेट सेंसिटिव शेयरों को लेकर है। अगर कच्चे तेल के भाव नीचे नहीं आए तो बैंक निफ्टी पर बड़ा रिस्क है।
बाजार: क्या हो रणनीति?
जो रणनीति हमने पहले ली थी, वही सही थी। चुनिंदा शेयरों में लॉन्ग रहें और निफ्टी पुट से पोर्टफोलियो को हेज करें। फिलहाल के लिए निफ्टी या बैंक निफ्टी में ज्यादा जोखिम लेकर लॉन्ग सौदे लेने से बचें। उन शेयरों पर फोकस करें जहां नतीजे और कमेंट्री अच्छी है। सिर्फ Q4 के अच्छे नतीजे नहीं, Q1 के लिए भी अच्छा आउटलुक होना चाहिए। कुछ मिडकैप IT कंपनियां और कैपिटल मार्केट शेयर बेहतर हैं। फिलहाल SBI से कुछ समय के लिए दूर रहें। HDFC बैंक और ICICI बैंक से भी अभी दूर रहेंगे।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 24,000-24,050 पर है। अहम सपोर्ट 23,800-23,850 पर है। पहला रजिस्टेंस 24,200-24,250 पर रहा। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,350-24,400 पर है। बड़ा गैपडाउन हो तो शॉर्ट नहीं करें, बिकवाली के लिए रिकवरी का इंतजार करें। बिकवाली का बेस्ट जोन 24,050-24,150 पर है इसके लिए SL 24,200 पर लगाए। 23,850-23,900 पर शॉर्ट सौदों को कवर करें। 23,850 होल्ड हो तभी खरीदें और सख्त SL 23,800 पर लगाए।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में अब वापस 54,000 का रिस्क खुल गया है। रैली आए भी तो बैंक निफ्टी का चलना मुश्किल है। बैंक निफ्टी अब तभी चलेगा जब ब्रेंट $95 के नीचे आएगा। किसी भी छोटे पुलबैक में बिकवाली करें, दिन के हाई का SL रखें। अगर 500-700 अंक का गैपडाउन हो तो तुरंत शॉर्ट ना करें। लेकिन एक बार वापस 53,500-54,000 का रिस्क ओपन हो गया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।