Get App

Stock Market: बाजार अब मोमेंटम में और सेंटिमेंट भी हुआ पॉजिटिव, अनुज सिंघल से जानें बाजार को ट्रेड करने का क्या होना चाहिए सही तरीका

Stock Market: इस बाजार में 26,500 तक कोई कॉल राइटर नहीं है। 26,380-26,420 पर पहली रजिस्टेंस बना। 26,420 के ऊपर फिर 26,500-26,525 पर बड़ी रजिस्टेंस है। बड़ा सवाल ये है कि अगर आपने रैली मिस की है तो अब क्या करें। अब निफ्टी के लिए नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 26,150 पर लगाए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 9:02 AM
Stock Market:  बाजार अब मोमेंटम में और सेंटिमेंट भी हुआ पॉजिटिव, अनुज सिंघल से जानें  बाजार को ट्रेड करने का क्या होना चाहिए सही तरीका
सबसे पहली बात लार्जकैप शेयरों पर फोकस करें। पिछले साल स्मॉलकैप नहीं चले मतलब ये नहीं कि इस साल वो चलेंगे। अभी भी स्मॉलकैप में काफी दिक्कतें हैं और वैल्युएशंस महंगे हैं।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल 

सीरीज की शुरुआत में ही कहा गया था कि जनवरी में बड़े संकेत हैं। ये जनवरी सीरीज पिछले 4 बार से अलग हो सकती है। अब तक के ऑटो सेल्स और क्वार्टरली अपडेट्स बहुत अच्छे रहे हैं। और यही कहानी Q3 नतीजों में भी दिख सकती है। सितंबर-अक्टूबर में हमने 2026 के लिए 30,000 का लक्ष्य लिया था और संभव है कि जून में हमें इस लक्ष्य को रिवाइज करना पड़े। सिर्फ एक दिक्कत है- पिछले 3 दिन की रैली कम वॉल्यूम पर हुई थी। FIIs आज छुट्टी से वापस आएंगे और फिर से बेच सकते हैं। लेकिन बाजार अब मोमेंटम में है और सेंटिमेंट पॉजिटिव है। इस बाजार को ट्रेड करने का तरीका अब ट्रेलिंग SL के साथ बने रहने का है।

वेनेजुएला: आखिर हुआ क्या और क्यों?

वीकेंड पर अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर स्ट्राइक की। अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को कैद कर लिया और उन्हें अमेरिका ले जाकर बंदी बना लिया। ट्रंप ने US वेनेजुएला को तब तक चलाएगा जब तक वहां सरकार नहीं बदल जाती। वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़ा क्रूड ऑयल भंडार हैं (ग्लोबल रिजर्व का 1/5)। ये घटना लंबी अवधि में तेल के दामों के लिए निगेटिव हैं। ऑयल एक्सपर्ट्स: वेनेजुएला 2 साल में 1.3–1.4 mbd प्रोडक्शन हासिल कर सकता है। अलर्ट अभी वेनेजुएला का ऑयल प्रोडक्शन लगभग 1 mbd के आसपास है। आज UN सिक्योरिटी काउंसिल इमरजेंसी सेशन करेगी। क्रूड काफी हद तक टॉप बन चुका है। सिर्फ फंडामेंटल्स पर अब क्रूड $70 के ऊपर नहीं जाने वाला, लेकिन अगर कमोडिटी सुपर साइकल हुई तो speculation में बढ़ सकता है। मगर क्रूड में ऐसी कोई भी रैली छोटी अवधि के लिए ही होगी। भारत के मैक्रो के लिए बड़ा पॉजिटिव है कि क्रूड $60 के पास रहे। अब भारत को रूस से भी ऑयल लेने की जरूरत नहीं है।

बाजार: आज के संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें