Credit Cards

"Make or Break" हालात से गुजरने के लिए तैयार बाजार, Relative strength वाले शेयरों में ही बनेगा पैसा

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बाजार अब एक Make or Break हालात से गुजरने के लिए तैयार है। आज बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी है। कल निफ्टी की मंथली एक्सपायरी है।अनुज के मुताबिक निफ्टी 24,350 के ऊपर अगर बंद हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। वहीं 23,950 के नीचे अगर बंद हुआ तो बड़ा निगेटिव होगा।

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 8:53 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले 2 दिनों में बाजार में नई तेजी देखने को नहीं मिली है। बाजार में गैपअप हो रहा है लेकिन टिक नहीं रहा।

Market Collapse BIG Reasons: बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि 25 नवंबर को निफ्टी का हाई 24351 पर था जबकि निफ्टी का लो 24135 पर था। वहीं 26 नवंबर को निफ्टी का हाई 24343 पर था जबकि लो 24,125 पर था। उन्होंने आगे कहा कि टेक्निकली कल निफ्टी ने lower high और lower low बनाया। कल का open ही निफ्टी का कल का high भी था। बाजार के पास इस समय सबसे मजबूत कड़ी IT है। इस महीने निफ्टी IT 9% चला, कल नया हाई बनाया।

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक भी आउटपरफॉर्म कर रहा है, इस महीने 1.4% चला। बाजार की दिक्कत बाकी 2 बड़े स्तंभ है। पहला RIL और खपत से जुड़े शेयर। इस महीने RIL नीचे है और FMCG और ऑटो भी फिसले हैं। पिछले 2 दिनों से Market breadth पॉजिटिव है। अभी के लिए नई मंदी सिर्फ 23,800-23,900 के नीचे बंद होने पर आएगी। अलर्ट , जबतक 24,050 का 20 DEMA बच रहा है, निफ्टी का टेक्सचर पॉजिटिव है।

बाजार: क्या है अब टेक्सचर?

अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले 2 दिनों में बाजार में नई तेजी देखने को नहीं मिली है। बाजार में गैपअप हो रहा है लेकिन टिक नहीं रहा। बाजार में भरोसे की अब भी शायद कमी है। FIIs ने दूसरे दिन लगातार कैश में खरीदारी की है। कल की FIIs की खरीदारी में कोई MSCI वाला फैक्टर भी नहीं है। टेक्निकली कल FIIs ने 39 दिन बाद पहली बार असल में खरीदारी की है। लेकिन, FIIs के रवैये का अंदाज लगाना मुश्किल हो गया है, कल फिर शॉर्ट जोड़ दिए। अगर 3-4 दिन FIIs की खरीदारी आ गई तो भरोसा काफी बढ़ जाएगा।


अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बाजार अब एक Make or Break हालात से गुजरने के लिए तैयार है। आज बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी है। कल निफ्टी की मंथली एक्सपायरी है। दिसंबर सीरीज में कैसा रोलओवर होगा, बड़ा सवाल है? क्या FIIs अपने शॉर्ट कवर करेंगे या दिसंबर में लेकर जाएंगे?

अनुज के मुताबिक निफ्टी 24,350 के ऊपर अगर बंद हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। वहीं 23,950 के नीचे अगर बंद हुआ तो बड़ा निगेटिव होगा। एक रणनीति हो सकती है कि चुनिंदा शेयरों में रहा जाए। जिन शेयरों में Relative strength है उनमें रहा जा सकता है जैसे की IT में है।

IT: क्यों है इतनी तेजी?

IT इकलौता सेक्टर जहां हर तरीके से पॉजिटिव ट्रिगर हैं। लार्जकैप, मिडकैप IT के नतीजे बेहद मजबूत थे। अमेरिकी इकोनॉमी लगातार मजबूत हो रही है। डोनॉल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिकी कंपनियों के ज्यादा खर्च करने की उम्मीद है। डॉलर इंडेक्स लगातार बेहद मजबूत हुआ । अमेरिका में BFSI सेक्टर में भी अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 24,340-24,351 (पिछले दो दिन का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,440-24,521 (ऑप्शन जोन) पर है। पहला सपोर्ट 24,125-24,135 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,000-24,050 (ऑप्शन जोन, 20 DEMA) पर है। अब ये लेवल बेस्ड बाजार हो गया है। गिरावट में खरीदारी और कंजेशन जोन के पास बिकवाली काम कर रही है। पोजीशनल लॉन्ग में बने रहें, SL- 23,950 पर लगाए। BTST लॉन्ग सौदों में खरीद भाव का SL रखें। अगर फिर 24,350 फेल हुआ तो SL- 24,400 के साथ बिकवाली करें। अगर 24,125 फिर बचा तो खरीदें उसके लिए SL- 24,050 पर लगाए। अगर 24,400 पार हुआ तो बड़ी तेजी के लिए खरीदारी करें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी की आज मंथली एक्सपायरी है। ऑप्शन रेंज 51,850-52,415 पर है जबकि अगर 52,415 पार हुआ, 52,700-52,800 तक की रैली संभव है। अगर 51,850 के नीचे फिसले तो 51,500-51,600 तक फिसल सकते हैं। निफ्टी बैंक का टेक्सचर पक्की तरह से “Buy on dips” का है इसके लिए 51,800 का स्टॉपलॉस लगाए। भरोसा बढ़ाने के लिए HDFC बैंक का 1800 के ऊपर बंद होना जरूरी है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी से आज कमाने चाहते है मुनाफा, हरगिज ना चूके इन लेवल्स से नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।