Get App

बाजार में दिख सकता है उत्साह का माहौल, नए शिखर की ओर बढ़ेगा निफ्टी, अब रखें 30,000 का नया टारगेट

राज तिलक की तैयारी के साथ आज भारतीय शेयर बाजार में उत्साह का माहौल देखने को मिल सकता है। अगर गिफ्ट निफ्टी सही पड़ा तो खुलते ही निफ्टी नए शिखर के करीब पहुंचेगा। इस महीने निफ्टी पहले ही 1000 प्वाइंट ऊपर है। अक्टूबर ट्रेंडिंग महीने के लिए जाना जाता है। अब 27272 नहीं हम 30,000 का टारगेट लेकर चल रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 9:01 AM
बाजार में दिख सकता है उत्साह का माहौल, नए शिखर की ओर बढ़ेगा निफ्टी, अब रखें 30,000 का नया टारगेट
बैंक निफ्टी में अब थोड़ी मुनाफावसूली के बारे में सोचें। HDFC बैंक और ICICI बैंक शायद थोड़ा कम चलें। अब तक हम बैंक निफ्टी पर ज्यादा पॉजिटिव थे।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

राज तिलक की तैयारी के साथ आज भारतीय शेयर बाजार में उत्साह का माहौल देखने को मिल सकता है। अगर गिफ्ट निफ्टी सही पड़ा तो खुलते ही निफ्टी नए शिखर के करीब पहुंचेगा। इस महीने निफ्टी पहले ही 1000 प्वाइंट ऊपर है। अक्टूबर ट्रेंडिंग महीने के लिए जाना जाता है। आज ऊपरी स्तरों पर थोड़ी मुनाफावसूली भी आ सकती है, लेकिन ट्रेंड कायम है और बाजार अब बड़ी तेजी में है। अब 27272 नहीं हम 30,000 का टारगेट लेकर चल रहे हैं। अगर एक साल होल्ड करने की हिम्मत है तो 30,000 का टार्गेट रखिये। भारतीय बाजारों ने बहुत कुछ सहा फिर भी नहीं गिरा। इस साल हमारा outperform करने वाला साल होगा। FIIs अभी भी 81% शॉर्ट हैं, सोचिए उनपर क्या बीतेगी। किसी भी FII ने नहीं सोचा होगा कि 1500 प्वाइंट की तेजी 10-12 दिन में आ जाएगा।

बाजार: अगर लॉन्ग हैं तो क्या करें?

अगर कॉल ऑप्शंस के जरिये लॉन्ग हैं तो खुलते है बुक करें और फिर जब ऑप्शन के भाव कम हों तो वापस खरीदें। अगर फ्यूचर्स में हैं तो ट्रेलिंग स्टॉप लॉस लगाएं या थोड़ा मुनाफा बुक करें। बड़ गैप अप के बाद पोजिशन ना जोड़ें। मौजूदा पोजिशन को भी आपको मैनेज करना है। अब आपका नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 25,950 पर होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें