Market Strategy: इस तिमाही में नया शिखर छू सकता है बाजार, इंडेक्स पर रणनीति के लिए जानें क्या हैं अनुज सिंघल की राय

Market Strategy: आज शायद एक नई रैली का शुरूआती प्वाइंट होगा। अगर बाजार 25,222 के ऊपर टिकता है तो यह बहुत पॉजिटिव संकेत होगा। अब हर गिरावट में पोजीशन जोड़ें और बड़ा सोचें। यह बाजार शायद नया ऑल टाइम हाई लगा सकता है। पिछले साल सितंबर में ऑल-टाइम हाई लगा था। अगले 3 महीनों में शायद हम वापस नए शिखर पर पहुंच जाएं

अपडेटेड Jun 24, 2025 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
सोच लीजिए कि हम 25,200 पर शुरुआत करते हैं। हमारा ऑल-टाइम हाई था 26,200 का, यानी 1000 अंक दूर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज 

CNBC-आवाज़ पर पिछले 5 दिन से तेजी की राय थी। यह कहा जा रहा था कि बाजार गिरने को तैयार नहीं है। कल भी यह सलाह दी गई थी कि गैपडाउन में खरीदें, बेचें नहीं। आज बाजार उन लोगों को मुनाफा देगा जिन्होंने हिम्मत दिखाई। अब जब बाजार 200 अंकों के गैपअप पर खुलेगा तो यह एक महत्वपूर्ण सवाल है कि क्या करना चाहिए। जिनके पास लॉन्ग पोजीशन हैं, वे अपनी श्रद्धा के हिसाब से मुनाफा बुक कर सकते हैं। अगर मुनाफा बुक नहीं करना चाहते तो ट्रेलिंग SL के साथ बने रहें।

आज शायद एक नई रैली का शुरूआती प्वाइंट होगा। अगर बाजार 25,222 के ऊपर टिकता है तो यह बहुत पॉजिटिव संकेत होगा। अब हर गिरावट में पोजीशन जोड़ें और बड़ा सोचें। यह बाजार शायद नया ऑल टाइम हाई लगा सकता है। पिछले साल सितंबर में ऑल-टाइम हाई लगा था। अगले 3 महीनों में शायद हम वापस नए शिखर पर पहुंच जाएं। इस बाजार ने बहुत कुछ झेला है, अब जश्न तो मनाएगा ही।


बाजार: आज क्या करना है?

ब्रेंट क्रूड का टूटना आज का सबसे बड़ा संकेत है। कल $80 पर थे और आज हम $70 के करीब हैं। कल भी बात हुई थी ONGC, OIL इंडिया में मुनाफा बुक करें। BPCL, HPCL, इंडिगो में कल हमने लॉन्ग की रणनीति बनाई थी। आज भी ये शेयर जोर से चलने को तैयार हैं। अगर प्री-ओपन में ज्यादा गैपअप न हो तो लेने की कोशिश करें। सबसे बड़ी तेजी OMC शेयरों में ही आनी चाहिए। इसके अलावा इंडिगो, एशियन पेंट्स और पिडिलाइट पर भी रखें नजर। आज का दूसरा बड़ा संकेत है सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी । आज कॉल राइटर्स की पिटाई हो सकती है। हर छोटी और बड़ी गिरावट पर निफ्टी की कॉल खरीदें। PSU बैंक और चुनिंदा प्राइवेट बैंकों को भी आज चलना चाहिए। डिफेंस में चाहें तो आज गैपअप पर मुनाफावसूली करें। बस क्रूड पर नजर रखें, यही एक wild card है।

यहां से पोजीशनल नजरिया क्या है?

सोच लीजिए कि हम 25,200 पर शुरुआत करते हैं। हमारा ऑल-टाइम हाई था 26,200 का, यानी 1000 अंक दूर है। निफ्टी का नया बेस है 24,950 यानी गैपअप के बाद 250 अंक है। इसका मतलब गैपअप के बाद भी लगभग 4:1 का रिस्क-रिवॉर्ड है। बैंक निफ्टी शायद आज ही नया ऑल टाइम हाई मार दे। 1000 अंक की रैली बैंक निफ्टी के लिए बड़ी बात नहीं होती। अब तो FIIs की कैश में बिकवाली भी लगभग बंद हो चुकी है। अभी तो FIIs की बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग बाकी है। एक और बात समझनी होगी, भारत पर आप bearish नहीं हो सकते Bearish नजरिया हो सकता है 3-6 महीने पैसा बना दे। लेकिन अगर वेल्थ बनानी है तो सिर्फ DIP और SIP से ही बनेगी। अभी तो टैक्स कटौती, ब्याज दर कटौती का प्रभाव दिखना शुरू होगा। अगर नतीजे अच्छे रहे तो ऑल-टाइम हाई लगना चाहिए। घरेलू इकोनॉमी से जुड़े सेक्टर्स में बड़ी तेजी की उम्मीद है।

निफ्टी पर रणनीति

एक ही नारा, एक ही नाम 25,222 पर। 25,222 हमारी पूरी स्विंग का high रहा है। जो भी रजिस्टेंस है, वो यही है। आज 25,000 और 25,500 के कॉल राइटर्स की तहजीब से पिटाई होगी। अब एक ट्रेलिंग स्टॉपलॉस 24,950 रखें। हर छोटी मोटी गिरावट पर ऑप्शंस के रजिये खरीदारी करें।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर 25289-25310 के ऊपर बड़ा ब्रेकआउट संभव, बैंक निफ्टी पर आज के लिए ये लेवल हैं अहम

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।