Get App

Market Strategy: इस तिमाही में नया शिखर छू सकता है बाजार, इंडेक्स पर रणनीति के लिए जानें क्या हैं अनुज सिंघल की राय

Market Strategy: आज शायद एक नई रैली का शुरूआती प्वाइंट होगा। अगर बाजार 25,222 के ऊपर टिकता है तो यह बहुत पॉजिटिव संकेत होगा। अब हर गिरावट में पोजीशन जोड़ें और बड़ा सोचें। यह बाजार शायद नया ऑल टाइम हाई लगा सकता है। पिछले साल सितंबर में ऑल-टाइम हाई लगा था। अगले 3 महीनों में शायद हम वापस नए शिखर पर पहुंच जाएं

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 8:59 AM
Market Strategy: इस तिमाही में नया शिखर छू सकता है बाजार,  इंडेक्स पर रणनीति के लिए जानें क्या हैं अनुज सिंघल की राय
सोच लीजिए कि हम 25,200 पर शुरुआत करते हैं। हमारा ऑल-टाइम हाई था 26,200 का, यानी 1000 अंक दूर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज 

CNBC-आवाज़ पर पिछले 5 दिन से तेजी की राय थी। यह कहा जा रहा था कि बाजार गिरने को तैयार नहीं है। कल भी यह सलाह दी गई थी कि गैपडाउन में खरीदें, बेचें नहीं। आज बाजार उन लोगों को मुनाफा देगा जिन्होंने हिम्मत दिखाई। अब जब बाजार 200 अंकों के गैपअप पर खुलेगा तो यह एक महत्वपूर्ण सवाल है कि क्या करना चाहिए। जिनके पास लॉन्ग पोजीशन हैं, वे अपनी श्रद्धा के हिसाब से मुनाफा बुक कर सकते हैं। अगर मुनाफा बुक नहीं करना चाहते तो ट्रेलिंग SL के साथ बने रहें।

आज शायद एक नई रैली का शुरूआती प्वाइंट होगा। अगर बाजार 25,222 के ऊपर टिकता है तो यह बहुत पॉजिटिव संकेत होगा। अब हर गिरावट में पोजीशन जोड़ें और बड़ा सोचें। यह बाजार शायद नया ऑल टाइम हाई लगा सकता है। पिछले साल सितंबर में ऑल-टाइम हाई लगा था। अगले 3 महीनों में शायद हम वापस नए शिखर पर पहुंच जाएं। इस बाजार ने बहुत कुछ झेला है, अब जश्न तो मनाएगा ही।

बाजार: आज क्या करना है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें