Get App

बाजार की पार्टी यूं ही चलती रहेगी, नतीजों से पहले अब IT शेयरों पर रहेगा फोकस

अनुज का कहना है कि सभी इंडेक्स में निफ्टी इस समय सबसे बढ़िया है। सेक्टर रोटेशन के चलते निफ्टी का प्रदर्शन सबसे बेस्ट है। निफ्टी में लॉन्ग रहें, कोई ना कोई सेक्टर अच्छा करेगा। निफ्टी में 100-150 अंकों की गिरावट पचाने को तैयार रहें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 11:10 AM
बाजार की पार्टी यूं ही चलती रहेगी, नतीजों से पहले अब IT शेयरों पर रहेगा फोकस
बैंक निफ्टी पर अपनी रणनीति की बात करते हुए अनुज ने कहा कि बैंक निफ्टी की नजर अब 53,500 और 54,000 पर है। प्री-बजट रैली में बैंक निफ्टी 55,000 तक जा सकता है

बाजार की आगे की चाल और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की पार्टी यूं ही चलती रहेगी। बाजार में सबसे आसान स्ट्रैटेजी यही है कि लॉन्ग रहें। पिछले दिन के निचले स्तर का स्टॉप लॉस रखें। इस तेजी में बाजार ही अब आपको ट्रेड से बाहर निकालेगा। निफ्टी ने पिछले 8 दिनों से लगातार हायर लो बनाया है। HDFC बैंक में कल 6,900 करोड़ रुपए की डिलीवरी उठी थी। HDFC बैंक के चलते FIIs ने कल 5,484 करोड़ रुपए की खरीदारी की। भारतीय बाजार अब भारतीय क्रिकेट टीम जैसा है। बाजार के ट्रेंड के उलट दांव नहीं लगाएं, खासकर पोजीशनली।

बाजार: अब क्या करें?

अनुज का कहना है कि सभी इंडेक्स में निफ्टी इस समय सबसे बढ़िया है। सेक्टर रोटेशन के चलते निफ्टी का प्रदर्शन सबसे बेस्ट है। निफ्टी में लॉन्ग रहें, कोई ना कोई सेक्टर अच्छा करेगा। निफ्टी में 100-150 अंकों की गिरावट पचाने को तैयार रहें। ये तेजी बाजार की सबसे बड़ी ट्रेडिंग चाल साबित होने जा रही है। लंबे ट्रेंड में बने रहने पर ही सबसे बड़ा पैसा बनता है। ना ब्रोकरेज, ना STT,ना स्टांप ड्यूटी, सिर्फ मुनाफा वो भी बिना कुछ किए निफ्टी में कोई भी लक्ष्य नहीं रखें, सिर्फ SL ऊपर लाते रहें। बाजार अब काफी ओवरबॉट है लेकिन करेक्शन के कोई संकेत नहीं है। आप सिर्फ इसलिए नहीं बेच सकते क्योंकि बाजार ओवरबॉट है। नतीजों से पहले अब IT शेयरों पर फोकस रहेगा। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी आज है। 24,400 की कॉल पर नजर रखें।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें