लंबी अवधि में नतीजों के हिसाब से चलेगा बाजार, ज्यादा समय तक नहीं रहेगा ट्र्ंप इफेक्ट

लंबी अवधि में बाजार नतीजों के हिसाब से चलेगा। पॉलिटिक्स चाहे घरेलू हो या ग्लोबल, एक समय के बाद इसका असर कम हो जाता है। भारतीय बाजारों की समस्या डॉलर या FII बिकवाली नहीं है। भारतीय बाजारों की समस्या है स्लोडाउन या खराब नतीजे हैं। अगर नतीजे मजबूत होंगे तो FIIs झक मारकर वापस आएंगे

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी और निफ्टी बैंक दोनों बहुत अहम जोन में हैं। निफ्टी कल 10 DEMA के बेहद करीब बंद हुआ। निफ्टी का कल का हाई और पिछले हफ्ते का हाई एक है जो 23,391 पर स्थित है

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार अब एक बहुत दिलचस्प मोड़ पर है। कल का FII डाटा काफी आकर्षक है। कल FIIs ने लॉन्ग और शॉर्ट दोनों जोड़े हैं। इन्होंने निफ्टी में 1000 करोड़ रुपए की बिकवाली और निफ्टी बैंक में 650 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसका मतलब कल निफ्टी शॉर्ट किया गया और निफ्टी बैंक खरीदा गया। निफ्टी और निफ्टी बैंक दोनों बहुत अहम जोन में हैं। निफ्टी कल 10 DEMA के बेहद करीब बंद हुआ।

निफ्टी का कल का हाई और पिछले हफ्ते का हाई एक है जो 23,391 पर स्थित है। अगर 23,400 पार हुआ तो 20 DEMA यानि 23,600 तक की जगह खुलेगी। बैंक निफ्टी भी कल 10 DEMA पर बंद हुआ। अब यहां से बड़ा रजिस्टेंस है 50,000 का 20 DEMA है। किसी भी बड़े ट्रेंड में काउंटर ट्रेंड का टेस्ट 20 DEMA पर होता है। अगर निफ्टी और निफ्टी बैंक 20 DEMA से पहले फिसले तो बड़ा निगेटिव होगा। लेकिन अगर 20 DEMA पर रुके तो शॉर्ट कवरिंग भी बढ़ सकती है। अभी के लिए इस रैली को नया अपट्रेंड नहीं मानेंगे।

ट्रंप की ताजपोशी


कल रात को एक समय गिफ्ट निफ्टी 240 अंक ऊपर था। ट्रंप की पहली स्टेटमेंट से डॉलर में बड़ी गिरावट हुई। डॉलर के गिरने से पहले एक बार के लिए स्टॉक फ्यूचर्स भागे। लेकिन उसके बाद की स्टेटमेंट से फिर गिफ्ट निफ्टी भी नीचे आया। अगर कल आप पोजीशन लेकर गए हैं तो सिर्फ आपका BP बढ़ेगा। गिफ्ट निफ्टी पहले 200 अंक ऊपर था और अब फ्लैट है। अगले कुछ महीने ये नॉर्मल रहने वाला है। गैपअप और गैपडाउन होते रहेंगे। एक बात का ध्यान रखिए, लंबी अवधि में बाजार नतीजों के हिसाब से चलेगा। पॉलिटिक्स चाहे घरेलू हो या ग्लोबल, एक समय के बाद इसका असर कम हो जाता है। भारतीय बाजारों की समस्या डॉलर या FII बिकवाली नहीं है। भारतीय बाजारों की समस्या है स्लोडाउन या खराब नतीजे हैं। अगर नतीजे मजबूत होंगे तो FIIs झक मारकर वापस आएंगे।

बाजार: किन शेयरों पर रखें नजर?

HDFC बैंक: ये स्टॉक पिछले 5 दिनों से 200 DMA पर ट्रेड कर रहा है। HDFC बैंक के लिए 1600-1650 का जोन बचाना जरूरी है है।

रिलायंस: निफ्टी को रिलायंस ने अकेले 23,050 के नीचे फिसलने से बचाया है। रिलायंस का शेयर इस महीने 7 फीसदी बढ़ा है।

इंफोसिस: ये स्टॉक शिखर से 10 फीसदी फिसला है। इसके 200 DMA यानी 1750 छूने के संकेत हैं।

L&T: स्टॉक 200 DMA फिर से हासिल करने की कोशिश में है लेकिन चार्ट पर बेहद कमजोर है।

ट्रेंट: ये निफ्टी का सबसे कमजोर शेयर है। 200 DMA के नीचे बंद हुआ है।

जोमैटो: तीसरी तिमाही के नतीजे बेहद कमजोर रहे हैं। लेकिन ब्रोकरेज का भरोसा कायम है।

बजाज फाइनेंस: सबसे मजबूत शेयरों में से एक है, इसके 52-वीक हाई छूने के संकेत हैं।

Trading Plan: क्या निफ्टी 23600 तक बढ़त हासिल करेगा, बैंक निफ्टी 50000 अंक तक पहुंचेगा?

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज ने कहा कि इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,391-23,482 (हाल का हाई, ऑप्शन जोन) पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,550-23,600 (20 DEMA) पर है। वहीं, पहला सपोर्ट 23,150-23,200 (ऑप्शन जोन) पर और सबसे अहम सपोर्ट 23,000-23,050 (सीरीज का निचला स्तर) पर है। दोनों तरफ ट्रेड लेने को तैयार रहें। ट्रेंड जबतक साफ नहीं हो, रेंज के छोर पर ट्रेड करें। 23,400 के पास बेचें और 23,200 के पास खरीदें, SL- 50 अंक का रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लेवल का जिक्र सिर्फ जानकारी के लिए देखें। रिटेल के लिए बैंक निफ्टी में अब भी कोई ट्रेड नहीं है। बैंक निफ्टी गुगली फेंकता रहेगा। बैंक निफ्टी रिटेल को दोनों तरफ फंसा रहा है। इसके लिए रजिस्टेंस 49,900-50,000 (20 DEMA)पर और सपोर्ट 48,700-48,800 (कल का निचला स्तर) पर है। कोई भी रिटेल ट्रेडर बैंक निफ्टी में लॉजिकल स्टॉप नहीं लगा सकता। सिर्फ एक लॉट में, लॉजिकल SL का मतलब 10,000 रुपए का नुकसान है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।