गैप-अप ओपनिंग के बाद निफ्टी ने पूरी तेजी गंवा दी है। निफ्टी 24000 के ऊपर टिकने में कामयाब नहीं रहा। लेकिन बंपर FCNR(B) डिपॉजिट से बैंक निफ्टी का मोमेंटम हाई है। यह 57500 के ऊपर टिका हुआ है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी एक्शन है लेकिन IT ने मजा किरकिरा कर दिया है। 136 अरब डॉलर के FCNR(B) डिपॉजिट से रुपए में जोरदार रैली आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 50 पैसा मजबूत होकर 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा, हालांकि ऊपर से यह 17 पैसे कमजोर हुआ है। सोलार इंडस्ट्रीज की साउथ अफ्रीका में बड़े अधिग्रहण की तैयारी है। इसकी इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव की TOP-3 कंपनियों पर नजर है। इस खबर के दम पर यह शेयर 4 फीसदी भागा है।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल?
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में गैपअप के बाद गिरावट आई। लेकिन बैंक निफ्टी में अभी भी अच्छी मजबूती है। आज का सबसे बड़ा फैक्टर रही रुपये की रैली। निफ्टी में IT की गिरावट के कारण रैली नहीं टिकी और ठीक पहले रजिस्टेंस जोन से बिकवाली आई।बैंक निफ्टी ने पूरा दिन 57,500 के ऊपर बिताया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी आई। एडवांस-डिक्लाइन आज पूरे दिन बढ़िया रहा। INDIA VIX में भी करीब 4% की गिरावट रही। लेकिन कच्चा तेल अभी भी $95 के करीब है।
बाजार में इस समय निफ्टी का टेक्सचर काफी खराब है। निफ्टी में रैली फेल होने पर बेचने से पैसा बना है। सुबह भी यही नजरिया था कि पहली रैली तो फेल होगी। इसीलिए हमारी पहली ट्रेड आज शॉर्ट साइड पर ही थी। लेकिन बैंक निफ्टी की मजबूती बड़ा फैक्टर है। अब नई मंदी निफ्टी में 23,800 के नीचे ही होगी और बैंक निफ्टी में अगर 57,800 पार हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,800-23,850 पर सपोर्ट और 24,050-24,100 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 57,300-57,500 पर सपोर्ट और 57,800-58,000 पर रेजिस्टेंस है।
बंपर डिपॉजिट: राहत या आफत?
आरबीआई की फॉरैक्स जुटाने की स्कीम सुपरहिट रही है। RBI को अनुमान से ज्यादा डिपॉजिट मिला है। इस स्कीम देश में करीब 136 अरब डॉलर आए, जबकि अनुमान 80 अरब डॉलर का था। डॉलर जुटाने में NRI डिपॉजिट्स का सबसे बड़ा योगदान रहा NRI डिपॉजिट्स 127 अरब डॉलर से ज्यादा रहे। 136 अरब डॉलर में NRI डिपॉजिट्स की हिस्सेदारी 93% रही।
अनुज सिंघल का कहना है कि यह खबर अच्छी लेकिन सवाल ये है कि अब आगे क्या? ध्यान रहे RBI को अब 13 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त नकदी को मैनेज करना है और आगे जाकर NRIs को ये पैसा रिटर्न के साथ वापस देना है। मगर जब तक वो समय आएगा शायद कोई और सपोर्ट मिल जाएगा।
निफ्टी अभी तेजी के मूड में नहीं है। लेकिन बैंक निफ्टी में मजबूती है। अगले 2-3 दिनों में शायद एक ट्रेंड वापस मिले। अभी इंडेक्स में कोई पोजिशन कैरी नहीं करनी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।