गैप-अप ओपनिंग के बाद निफ्टी ने पूरी तेजी गंवा दी है। निफ्टी 24000 के ऊपर टिकने में कामयाब नहीं रहा। लेकिन बंपर FCNR(B) डिपॉजिट से बैंक निफ्टी का मोमेंटम हाई है। यह 57500 के ऊपर टिका हुआ है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी एक्शन है लेकिन IT ने मजा किरकिरा कर दिया है। 136 अरब डॉलर के FCNR(B) डिपॉजिट से रुपए में जोरदार रैली आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 50 पैसा मजबूत होकर 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा, हालांकि ऊपर से यह 17 पैसे कमजोर हुआ है। सोलार इंडस्ट्रीज की साउथ अफ्रीका में बड़े अधिग्रहण की तैयारी है। इसकी इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव की TOP-3 कंपनियों पर नजर है। इस खबर के दम पर यह शेयर 4 फीसदी भागा है।
