आज बाजार में खरीदारी की रफ्तार बढ़ी है। निफ्टी 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 25200 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी करीब 400 अंक का उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। ऑटो शेयरों ने भी आज अच्छी रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। वहीं IT और NBFCs में भी रौनक है। दूसरी ओर डिफेंस और कैपिटल गुड्स में दबाव नजर आ रहा है। रियल्टी शेयरों में भारी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। रियल्टी इंडेक्स करीब 3 परसेंट नीचे दिख रहा है। ब्लॉक डील के बाद LODHA 7 फीसदी तो ओबेरॉय रियल्टी चार फीसदी टूटे हैं। दोनों वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।
पहली तिमाही में मुनाफा डबल होने से डिक्सन में करीब 3 फीसदी की तेजी है। वहीं रिजल्ट के बाद IRFC तीन परसेंट से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉपर बना है। अच्छे नतीजों से पेटीएम में अच्छी रिकवरी आई है। लेकिन डालमिया भारत में मुनाफावसूली है। नैटको फार्मा अफ्रीका की दवा कंपनी ADCOCK होल्डिंग्स का अधिग्रहण कर सकती है। दोनों के बीच डील को लेकर बातचीत जारी है। ADCOCK होल्डिंग्स ने जोहान्सबर्ग एक्सचेंज को ये जानकारी दी है।
बाजार में फिर लौटी तेजी
बाजार में अब क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी वापस कल के शिखर पर पहुंच गया है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या निफ्टी 20 DEMA को पार कर पाएगा? बैंक निफ्टी और IT दोनों मजबूत हैं। मिडकैप में भी अच्छी रिकवरी है। बाजार के आउटलुक पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि ब्रेकआउट अब भी बरकरार है। निफ्टी ने एक बार फिर higher low बनाया है। मजबूती से कल का हाई पार हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। 25,250 के ऊपर बड़ी वाली कवरिंग होगी।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल के मुताबिक निफ्टी का रजिस्टेंस 25,200-25,250 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25,250-25,350 पर है। निफ्टी का सपोर्ट 24,950-25,050 पर है। निफ्टी बैंक पर अपना राय देते हुए अनुज ने कहा कि इस तेजी में निफ्टी बैंक all time high पार कर सकता है। लॉन्ग रहें, गिरावट में पोजीशन जोड़ें। 56,500 पर SL रखें ।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।