बाजार में शॉर्ट कवरिंग की रफ्तार बढ़ गई है। निफ्टी डेढ़ सौ प्वाइंट चढ़कर 24700 के पार चला गया है। RIL, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और L&T ने भरा जोश, बैंक निफ्टी भी हरे निशान में आया, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। मेटल शेयरों में आज शानदार तेजी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब ढ़ाई परसेंट चढ़ा है। SAIL, JSL और JSPL 3 से 4 परसेंट चढ़े हैं। वहीं जुलाई में अच्छे ऑटो बिक्री के नंबर ने ऑटो स्पेस पर रफ्तार भर दी है। हीरो मोटो 4 परसेंट से ज्यादा चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है।
कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में जोरदार रफ्तार देखने को मिल रही है। इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत हुआ है। अच्छे नतीजों से MCX करीब 6 परसेंट भागा है। तो वहीं एंजेल वन, CAMS और CDSL में भी भरपूर जोश देखने को मिल रहा है।
ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट से UPL दौड़ा है। शेयर करीब 7 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। HSBC ने खरीदारी की राय के साथ 775 रुपए का लक्ष्य दिया है।, ऊधर दूसरे केमिकल शेयरों में भी खरीदारी, नवीन फ्लोरीन और SRF मजबूत है।
सोने में तेजी से गोल्ड फाइनेंस शेयरों का सेंटीमेंट HIGH है। मणप्पुरम करीब 5 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। उधर मुथुट फाइनेंस भी करीब 3 परसेंट मजबूती दिख रही है।
बाजार में अहम स्तरों से रिलीफ रैली दिखी है। निफ्टी 20 WEMA को बचाने में कामयाब रहा। मिडकैप-स्मॉलकैप में कहीं बड़ी तेजी दिखी है। कंजम्प्शन शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई। सबसे पहले तो आज की क्लोजिंग अहम है। अगर आज दिन के शिखर पर बंद हुए तो थोड़ी राहत मिलेगी। 2-3 दिन बाजार का दिन की ऊंचाई पर बंद होना जरूरी है। दिक्कत ये है कि FIIs अभी शॉर्ट कवर नहीं करेंगे। अगर निफ्टी 25,000 के ऊपर जाए तभी शॉर्ट कवरिंग होगी। तब तक हर रैली में गिरावट का रिस्क रहेगा।
कल के लिए क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज की क्लोजिंग मजबूत है। भरोसा लौटाने के लिए 1-2 दिन और ऐसी क्लोजिंग देखनी होगी। आज FIIs का एक्शन देखना होगा । अभी चुनिंदा शेयरों में रहना ही बेहतर रणनीति होगी। आज का सबसे बेस्ट उदाहरण Delhivery है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।