शेयर बाजार में आज ब्लॉक डील के जरिए कई बड़े सौदे हुए। सिंगापुर सरकार ने गायत्री प्रोजेक्ट्स में 6 फसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदी है। वहीं रेडिंग्टन में करीब 126 रुपये के भाव पर एक करोड़ 96 लाख शेयरों में 3 बड़े सौदे हुए। इस दौरान कंपनी की 4.89 परसेंट हिस्सेदारी बिकी। वहीं एनएसई और बीएसई पर नारायण हृदयालय के शेयर में 300 से 304 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 32 लाख से ज्यादा शेयरों का सौदा हुआ। वेल्सप्न कॉर्प में करीब 108 रुपये के भाव पर 26 लाख से ज्यादा शेयरों का सौदा हुआ।
