नतीजों ने भारतीय इकोनॉमी की असली ताकत को दिखाया, अगर बाजार में दिखे कमजोरी तभी करें बिकवाली: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट जोन 19,480-19,512 (हाल का निचले स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट जोन 19,255-19,333 (पिछली दो सीरीज का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस जोन 19,600-19,680 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस जोन 19,840-19,850 (सीरीज का उच्च स्तर) पर है। स्थिरता आने के बाद 19480 के ऊपर खरीदें और SL दिन का निचला स्तर पर लगाए

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पहला सपोर्ट जोन 43,550-43,600 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट जोन 43,150-43,250 (200 DMA) पर है।

बाजार के संकेतों पर नजर रखने की सलाह देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि नतीजों ने भारतीय इकोनॉमी की असली ताकत को दिखाया है। ICICI बैंक ने अबतक का सबसे ज्यादा मुनाफा दिखाया। ICICI बैंक ने एसेट क्वालिटी में भी शानदार प्रदर्शन किया। कोटक बैंक को आखिरकार नया CEO मिला है अब बाजार का रिएक्शन देखना होगा। इधर बैंक निफ्टी में शॉर्ट मौजूद, आज शॉर्ट कवरिंग दिख सकती है। US बॉन्ड यील्ड के चलते बाजार लगातार नहीं गिर सकता। भारतीय बाजार अब सिर्फ FII फ्लो के दम पर नहीं चल रहे। ग्लोबल चिंता से जब भी बाजार गिरे उस समय अच्छे शेयर खरीदें।

छोटा मुनाफा नहीं समृद्धि पर फोकस

अनुज सिंघल का कहना है कि दशहरे के मौके पर समृद्धि आसान मंत्र पर फोकस करें। कंपाउंडिंग के जादू को अपने परिवार पर काम करने दें। 20 सालों से भारतीय बाजारों की ग्रोथ करीब 16% पर रही है। अगले 20 साल भी बाजार के 16% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। 20 साल तक निफ्टी हर साल 16% बढ़ा तो भाव 4 लाख होगा। अब मौजूदा स्तरों से तेजी और मंदी को कैलकुलेट कर लें। मौजूदा स्तरों से निफ्टी कितना गिर सकता है? ऊपर की ओर, हम 20 सालों में 20 गुना रिटर्न की बात कर रहे हैं।


निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट जोन 19,480-19,512 (हाल का निचले स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट जोन 19,255-19,333 (पिछली दो सीरीज का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस जोन 19,600-19,680 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस जोन 19,840-19,850 (सीरीज का उच्च स्तर) पर है। स्थिरता आने के बाद 19480 के ऊपर खरीदें और SL दिन का निचला स्तर पर लगाए। अगर बाजार में कमजोरी दिखे तभी बिकवाली करें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

पहला सपोर्ट जोन 43,550-43,600 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट जोन 43,150-43,250 (200 DMA) पर है। वहीं अगर आज निफ्टी बैंक नहीं चलता तो बड़ा निगेटिव होगा। पहला रजिस्टेंस जोन 43,850-44,000 (पिछले 2 दिन का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 44,400-44,600 (काफी मूविंग एवरेज) पर है। स्थिरता मिलने पर खरीदारी करें, दिन के निचले स्तर का SL रखें। रैली फेल होने पर बेचें, दिन के शिखर का SL रखें।

Today Nifty -Bank Nifty Position: निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज इन लेवल्स पर लगाएं दांव, मिलेगा मोटा मुनाफा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।