Market Trends: बाजार का टेक्सचर पूरी तरह से बदला, अनुज सिंघल से जानें अब कहां होगी कमाई

Market Trends: बैंक निफ्टी में अब 55900 का सख्त SL रखें। कल बैंक निफ्टी ने गैपअप के बाद परफेक्ट एंट्री दी। खरीदारी का बेस्ट जोन- 56100-56300 पर है जबकि सख्त SL 55900 पर लगाए। बड़ा रजिस्टेंस 56600-56800 पर है। अगर 56800 पार हुआ तो 57200-57500 का रास्ता खुलेगा

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
Trading plan: अअब निफ्टी के लिए नया ट्रेलिंग SL 24050 पर है । खरीदारी का बेस्ट जोन 24150-24200 पर है इसके लिए SL 24050 पर लगाए। पहला रजिस्टेंस 24300-24350 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24450-24500 पर है

सीएनबीसी-आवाज , मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल आखिरकार FIIs की कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स में खरीदारी हुई। कैश में `666 Cr और इंडेक्स फ्यूचर्स में `1243 Cr की खरीदारी हुई। बाजार का टेक्सचर पूरी तरह से बदल चुका है। ये बाजार अब लॉन्ग्स को रिवॉर्ड कर रहा है। सबसे ज्यादा बढ़िया ट्रेड है गिरावट पर खरीदारी का है। लेकिन भले ही आपने गैपअप पर लिया हो तो अगले 2-3 दिनों में मुनाफा हो रहा है। सबसे बढ़िया बात है अब लोगों के पोर्टफोलियो रिपेयर हो रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में इस महीने 12-13% की रैली हुई हैऔर कुछ शेयरों में तो 40-50% की भी रैली हुई है। लगातार इस चैनल पर नजरिया रहा है कि अब लॉन्ग रहना है। मिडकैप और स्मॉलकैप पर सीजफायर से पहले से खरीदारी की सलाह रही है। निफ्टी पर छोटी अवधि के 24800 तक के लक्ष्य अभी खुले हैं। उसके बाद रिव्यू करेंगे कि कहां तक जा सकते हैं।

बाजार: आज के संकेत


आज है सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी का दिन है। और आज Wipro, HDFC Life, HDFC AMC, Angel One के नतीजे आएंगे। कल S&P 500 इंडेक्स 0.80% चढ़कर पहली बार 7000 के ऊपर बंद हुआ। कल नैस्डेक 1.6% चढ़कर अक्टूबर के बाद पहली बार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। नैस्डेक में कल लगातार 11वां दिन तेजी रही, पहली बार 24000 के ऊपर बंद हुआ

रिपोर्ट्स की मानें तो US और ईरान दो हफ्ते का सीजफायर बढ़ा सकते हैं। बातचीत के लिए ज्यादा समय मिल सके इसके लिए सीजफायर बढ़ा सकते हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा कि सीजफायर बढ़ाने के लिए US से अनुरोध की खबरें गलत है । हम डील की संभावनाओं को लेकर आशान्वित हैं। ईरान के लिए ट्रंप की मांगों को मानना उसके हित में होगा।

इधर तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नही, $94 पर ब्रेंट कायम है । कल रात IT कंपनियों के ADR में तेजी रही। कल रात इंफोसिस ADR +2.5%, विप्रो ADR +2.7% चढ़ा। IT अब रैली के संकेत दिखा रहा है, कल भी IT इंडेक्स टॉप गेनर्स में शामिल था। US डॉलर इंडेक्स 98 के नीचे टूटने के कगार पर है। कल की मार्केट ब्रेड्थ और इंडिया VIX दोनों बाजार के लिए बड़ा पॉजिटिव थे।

बाजार: अब कहां तक जा सकते हैं

क्लोजिंग बेसिस पर हम 5 मार्च के 24800 से मार्च अंत तक 22300 तक गिरे थे। उन 1500 अंकों में से अब हम 900 अंक रिकवर कर चुके हैं। अगर रैली को खत्म होनी होती तो अब तक हो चुकी होती और अब यहां से 24800 का एक फाइनल पुश आने की संभावना है। उसके पहले की गिरावट हमारे अपने कारणों से आई थी। 25150 पर निफ्टी का 200 DMA भी है। तो हो सकता है कि 24800 से थोड़ा और ऊपर 25150 भी आ जाए, लेकिन उसके बाद युद्ध से जुड़ी रिकवरी को बाजार पचा चुका होगा। उसके बाद की रैली के लिए नतीजों का सपोर्ट जरूरी होगा। मोमेंटम में बाजार ओवरसोल्ड और ओवरबॉट दोनों हो सकता है। हम मार्च में ओवरसोल्ड थे, हम अप्रैल में ओवरबॉट हो सकते हैं।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

निवेश की रणनीति सिंपल है: अच्छे शेयरों में खरीदारी करें। मार्च में गिरावट में भी नजरिया यही था। शॉर्ट साइड की तरफ हमने पूरी ट्रेड पकड़ी, लेकिन उस मुनाफे को शेयरों में ही लगाने का नजरिया लिया था। अभी तो मिडकैप और स्मॉलकैप ने चलना शुरू किया है। चुनिंदा शेयरों में निवेश के लिए अब भी आप लेट नहीं हुए हैं । अब भी यहां से कुछ शेयर 20-30% की बड़ी रैली दिखा सकते हैं। इंडेक्स पर नजरिया सिंपल है, ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहें। नई खरीदारी के लिए सपोर्ट लेवल का इंतजार करें या तो सोमवार जैसा गैपडाउन मिले, या तो फिर बाजार थोड़ा ठंडा हो। यहां अगर लेंगे तो भी पैसा शायद बन जाए बस SL काफी नीचे होगा। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर हमने 2 हफ्ते आपको सुझाए थे। वहां से शेयरों में 20-30% की रैली हुई है। ऐसे ही आपको थीम्स खोजनी होंगी। अगली बड़ी थीम कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों की हो सकती है।

निफ्टी पर रणनीति

अब निफ्टी के लिए नया ट्रेलिंग SL 24050 पर है । खरीदारी का बेस्ट जोन 24150-24200 पर है इसके लिए SL 24050 पर लगाए। पहला रजिस्टेंस 24300-24350 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24450-24500 पर है। अगर 24350 रिजेक्ट हो तभी बेचें और सख्त SL 24400 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब 55900 का सख्त SL रखें। कल बैंक निफ्टी ने गैपअप के बाद परफेक्ट एंट्री दी। खरीदारी का बेस्ट जोन- 56100-56300 पर है जबकि सख्त SL 55900 पर लगाए। बड़ा रजिस्टेंस 56600-56800 पर है। अगर 56800 पार हुआ तो 57200-57500 का रास्ता खुलेगा।

Top 20 Stocks Today: बाजार के ये 20 धुरंधर स्टॉक जो कराएंगे आज दमदार कमाई, ट्रेड करने से पहले इनपर डालें एक नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।