बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए DRChoksey FinServ के MD देवेन चोकसी ने कहा कि बाजार में सेक्टर और स्टॉक रोटेशन की प्रक्रिया चालू हैं। क्योंकि अब तक जिन कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए है उनमें मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। हायर बेस पर ग्रोथ के कारण बाजार में थोड़ा मुनाफावसूली होने की संभावना बनी हैं। उन्होंने आगे कहा कि छोटा हफ्ता होने की वजह से भी बाजार में वॉल्यूम पर असर दिख रहा है। जिन स्टॉक्स के वैल्यूएशन काफी महंगे है वह स्टॉक सेक्टर रोटेशन के दायरे में आ जाएंगे। फिलहाल बाजार में बाजार में वैल्यूएशन सस्ता नहीं है।
निफ्टी में शामिल कंपनियों में करें खरीदारी
देवेन चोकसी का कहना है कि बड़ी कंपनियों में ग्रोथ की अपॉर्चुनिटी ज्यादा दिख रही है उन कंपनियों में खरीदारी होती नजर आ सकती है। देवेन चौकसी का कहना है कि निफ्टी में शामिल कंपनियों में खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही उन्हें लॉर्जकैप कंपनियां भी निवेश के लिहाज से बेहतर लग रही है।
करेक्शन पर खरीदें पॉलीकैब
रियल एस्टेट कंपनियों पर बात करते हुए देवेन चोकसी ने कहा कि बिल्डिंग मटेरियल स्पेस और एंसिलिरी कंपनियां जो रियल एस्टेट से जुड़ी है उन कंपनियों के शेयरों में निगेटिव ट्रेड नजर नहीं आ रहा हैं। पॉलीकैब जैसे कंपनियां प्रीमियम प्राइस के तौर पर अच्छी कंपनियां है। जिसके चलते इन कंपनियों में थोड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा है। देवेन का कहना है कि पॉलीकैब में मौजूदा स्तर से करेक्शन आता है तो यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए खरीदारी का सबसे बढ़िया मौका होगा। फंडामेटल लिहाज से कंपनी बेहतर नजर आ रही है।
आईसीआईसीआई बैंक ,एसबीआई, एचडीएफसी बैंक में करें खरीदारी
एचडीएफसी बैंक पर अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर पर अभी भी पॉजिटीव नजरिया बना हुआ है और इस सेक्टर में निवेश के कई बेहतर मौके भी खुले है । एसबीआई, एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में अभी खरीदारी नहीं किया तो आगे जब बाजार प्रीमियम पर ट्रेड करना शुरु करेगा तब यह कंपनियां महंगी हो जाएगी। क्योंकि इन कंपनियों के फंडामेटल काफी मजबूत है। लिहादा आईसीआईसीआई बैंक ,एसबीआई, एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।