वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कमजोरी नजर आई। सेंसेक्स, निफ्टी नीचे गिर कर बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज इप्का लैब्स, डॉ रेड्डीज, ओरैकल फाइनेंशियल, ल्यूपिन और बीएसई के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एबोट, एचपीसीएल, मणप्पुरम फाइनेंस, सिप्ला और आईओसी के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। वहीं एलटीआईमाइंडट्री, कमिंस, एबीबी इंडिया, जियो फाइनेंशियल सर्विसेस, एस्कॉर्ट्स कुबोटो के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप नजर आया। जबकि डिलीवरी, नालको, पिरामल एंटरप्राइजेज, नवीन फ्लोरीन और एंजेल वन के शेयरों में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जायडस लाइफ, विप्रो, नेस्ले इंडिया और ग्रेविटा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Zydus Life
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि जायडस लाइफ के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1000 के स्ट्राइक वाली कॉल 8.90 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 13 से 17 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से विप्रो के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 318/325 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 310 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 312 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का चार्ट का चमत्कार शेयरः Nestle India
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में नेस्ले इंडिया पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2155 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 2190 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2075 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
JM Financial के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Gravita
JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज ग्रैविटा के स्टॉक में 2398 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 2900 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 2300 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)