कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, फिर भी कमाई के लिए एक्सपर्ट्स इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

MCX के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 6109 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। MCX के शेयर में 6250 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 6050 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 5:29 PM
Story continues below Advertisement
Strides Pharma पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 732 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली रहा। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एंजेल वन, एबोट, ऑयल इंडिया, बायोकॉन, बीएसई लिमिटेड के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि कैम्स, एमसीएक्स, सीडीएसएल, साएंट और अदाणी ग्रीन में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ फिनिक्स मिल्स, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, युनाइटेड ब्रुअरीज और एशियन पेंट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं टाइटन, डॉ लाल पैथ लैब्स, टीवीएस मोटर, इंडियन होटल्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, एमसीएक्स, आईईएक्स और स्ट्राइट्स फार्मा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Adani Energy Solutions

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि Adani Energy Solutions के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 800 के स्ट्राइक वाली कॉल 29.45 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 45 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 22 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः MCX Future


www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से MCX के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 6250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 6050 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 6109 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

wavesstrategy.com के आशीष कयाल का चार्ट का चमत्कार शेयरः IEX

wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में IEX पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 180 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 175 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 190 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Strides Pharma

Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Strides Pharma के स्टॉक में 732 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।