अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अप्रैल को भारत सहित दुनिया के लगभग सभी देशों पर लगाए ऊंचे टैरिफ को 90 दिनों के रोकने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद आज 10 ग्लोबल शेयर मार्केट्स में धुआंधार तेजी देखने को मिली। हालांकि भारतीय शेयर बाजार महावीर जंयती के चलते आज 10 अप्रैल को बंद थे। ऐसे में एक्सपर्ट्स अब 11 अप्रैल (शुक्रवार) को भारतीय शेयर बाजार खुलने पर उसमें तेज उछाल की उम्मीद जता रहे हैं। खासतौर से 25 कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे, जिनपर इस टैरिफ के फैसले से प्रभाव पड़ने का अनुमान जताया जा रहा था।
इससे पहले 2 अप्रैल को ट्रंप के टैरिफ ऐलानों के बाद शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई थी। सेंसेक्स और निफ्टी 3 फीसदी तक क्रैश हो गए थे। लेकिन अब ट्रंप ने चीन को छोड़कर दुनिया के बाकी देशों को राहत देने का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों का मनोबल ऊंचा हुआ है।
इन 25 शेयरों में रह सकती है कल हलचल
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।