Get App

गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स पर दांव लगाने से होगी कमाई

Jubilant Food पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 18.00 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 11, 2023 पर 11:39 AM
गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स पर दांव लगाने से होगी कमाई
Power Grid पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 243 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

क्रेडिट पॉलिसी जारी होने के बाद लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 19500 के नीचे फिसल गया। बैंक शेयरों में ज्यादा दबाव नजर आ रहा है। लेकिन मिडकैप की पार्टी जारी है। ये 14 में से 12 ट्रेडिंग सेशन में तेजी दिखा रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने जुबिलेंट फूड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने एसबीआई लाइफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने इंडियन बैंक पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने पावर ग्रिड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Jubilant Food

प्रशांत सावंत ने Jubilant Food के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 18.00 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः SBI Life Future

मानस जायसवाल ने SBI Life पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SBI Life में 1323 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 1300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1346 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें