Top 4 Intraday Stocks: मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में रौनक देखने को मिली। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 23250 के पार निकला। बैंक निफ्टी फ्लैट, मिडकैप और स्मॉल कैप में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने हिंडाल्को पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए आयशर मोटर्स पर दांव लगाया। जबकि अंबरीश बालिगा ने विष्णु केमिकल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Godrej Properties
ashishbahety.com के आशीष बहेती ने Godrej Properties के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 2400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 85 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 95-105 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने Hindalco में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Hindalco में 597 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 620 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 585 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Eicher Motors Finance
Trader & Market Expert अमित सेठ ने ऑटो सेक्टर से Eicher Motors पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Eicher Motors में 5246 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5350-5400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5150 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Vishnu Chemicals
मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से Vishnu Chemicals का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Vishnu Chemicals के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 437 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)