BTST/STBT Calls: बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन बिकवाली जारी रही। सेंसेक्स 241 प्वाइंट गिरकर 77,379 पर बंद हुआ। निफ्टी 95 प्वाइंट गिरकर 23,432 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.5% फिसलकर बंद हुआ। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का STBT कॉल - PI Industries
प्रशांत सावंत ने सोमवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए पीआई इंडस्ट्रीज में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3616 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 3500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 3665 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
सोनी पटनायक ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए बिड़लासॉफ्ट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 551 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 575-580 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 541 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Tech Mahindra
कविता जैन ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टेक महिंद्रा में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1704 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1735-1770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1680 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का STBT कॉल - PNB
मानस जायसवाल ने सोमवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए पंजाब नेशनल बैंक में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 99 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 96 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 100.65 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Infosys
अमित सेठ ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए इंफोसिस में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1970 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2000 रुपये के अपसाइड लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1945 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)