Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 21 नवंबर का कारोबार शुरू होने से पहले 6 शेयरों को लेकर अपनी राय जाहिर की है। इनमें इंडियन होटल्स, यूपीएल, टीसीएस, श्रीराम फाइनेंस और ट्रेंट जैसे दिग्गज स्टॉक्स शामिल हैं। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के चलते आज कारोबार के दौरान इन कंपनियों के शेयर फोकस में बने हुए हैं। इनमें कई स्टॉक्स के टारगेट प्राइस में भी बदलाव हुए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-
1. इंडियन होटल्स (Indian Hotels)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि इंडियन होटल्स का मैनेजमेंट FY30 तक निरंतर ग्रोथ सुनिश्चित करने के लिए मजबूत लक्ष्य लेकर चल रहा है। कंपनी ने पिछले दिशा-निर्देशों को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे नए लक्ष्यों को लेकर भरोसा बढ़ा है। कंपनी का लक्ष्य है कि FY30 तक हर सप्ताह औसतन एक नया होटल खोला जाए।
HSBC ने एग्रोकेमिकल सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 680 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। HSBC का कहना है कि UPL का राइट्स इश्यू करीब आ रहा है और बोर्ड ने इसकी शर्तों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा Advanta में प्राइवेट इक्विटी निवेश को HSBC ने एक अच्छी खबर बताया है। राइट्स इश्यू और यह निवेश UPL के कर्ज को कम करने और इसके मूल्यांकन को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम हैं।
मॉर्गन स्टेनली ने टीसीएस को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 4,660 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, TCS के मैनेजमेंट ने डिमांड को लेकर सतर्कता जताई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में मजबूती भी देखी है। कंपनी का लक्ष्य 26-28% के EBIT मार्जिन बैंड को बनाए रखना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहतर यूटिलाइजेशन, कर्मचारी पिरामिड, और रेवेन्यू प्रोडक्टिविटी में सुधार प्रमुख फैक्टर्स होंगे।
4. आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard)
मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 2,400 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि ICICI लोम्बार्ड अपनी Q4 की कंबाइंड रेशियो गाइडेंस 101.5% को हासिल करने के ट्रैक पर है। हालांकि, लंबे समय तक चलने वाली पॉलिसियों को लेकर अगर कोई नियामकीय बदलाव होता है तो यह प्रभावित हो सकता है। कंपनी फिलहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ मिलकर इन प्रभावों को कम करने के उपायों पर काम कर रही है, जो Q3 के अंत तक पूरे होने की उम्मीद है।
5. श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance)
मॉर्गन स्टेनली ने इस शेयर को भी ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 4,200 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि श्रीराम फाइनेंस का मध्यम अवधि का लोन ग्रोथ 15-20% के दायरे में रहने की उम्मीद है। कंपनी का मानना है कि अनुकूल आर्थिक माहौल के कारण यह 15% से अधिक की दर से अपने लोन बुक को बढ़ाने में सक्षम रही है। कंपनी का अनुमान है कि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) स्थिर रहेगा और 16% से अधिक का ROE बनाए रखा जाएगा।
मॉर्गन स्टेनली ने टाटा ग्रुप के इस शेयर को भी ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 8,032 रुपये प्रति शेयर का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ट्रेंट के ग्रोथ की क्वालिटी और स्थिरता दोनों काफी मजबूत हैं। कंपनी समय-समय पर अपने स्टोर्स को बंद करने का मूल्यांकन करती है ताकि टिकाऊ प्रॉफिट ग्रोथ सुनिश्चित किया जा सके। नए फॉर्मेट्स को छोटे स्टार्टअप्स की तरह माना जाता है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।