अदाणी बॉन्ड्स में आई ​बड़ी गिरावट, गौतम अदाणी पर रिश्वत देने के लगे आरोप का दिखा असर

इससे पहले अदाणी बॉन्ड्स में इतनी बड़ी गिरावट शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की साल 2023 में अदाणी ग्रुप के खिलाफ आई रिपोर्ट के वक्त देखी गई थी। ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क के प्रॉसीक्यूटर्स ने बुधवार को आरोप लगाया कि अदाणी और अन्य डिफेंडेंट्स ने अमेरिकी निवेशकों से पैसे जुटाने की कोशिश करते हुए स्कीम के बारे में झूठ बोला

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 8:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मार्च में बेचे गए अदाणी ग्रीन एनर्जी UP डॉलर नोट्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई।

गौतम अदाणी (Gautam Adani) पर 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत की साजिश में शामिल होने के आरोप के बाद अदाणी समूह की ओर से जारी किए गए बॉन्ड्स में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 10 सेंट की गिरावट आई। अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने गौतम अदाणी पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत ऑफर करने वाली एक स्कीम में शामिल होने का आरोप लगाया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में बेचे गए अदाणी ग्रीन एनर्जी UP डॉलर नोट्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई। फरवरी 2030 में ड्यू अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई डॉलर नोट्स में 8.6 सेंट की गिरावट आई। इससे पहले इतनी बड़ी गिरावट शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की साल 2023 में अदाणी ग्रुप के खिलाफ आई रिपोर्ट के वक्त देखी गई थी। उस रिपोर्ट के चलते अदाणी समूह के शेयरों में 150 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई थी।

21 नवंबर को शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल


गौतम अदाणी पर रिश्वत देने के आरोप के बाद आज 21 नवंबर को अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क के प्रॉसीक्यूटर्स ने बुधवार को आरोप लगाया कि अदाणी और अन्य डिफेंडेंट्स ने अमेरिकी निवेशकों से पैसे जुटाने की कोशिश करते हुए स्कीम के बारे में झूठ बोला।

अमेरिका का गौतम अदाणी पर बड़ा आरोप, सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने में शामिल होने का दावा

अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने यह भी आरोप लगाया कि 4 अन्य डिफेंडेंट्स ने इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिटाकर और न्याय विभाग, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) और FBI के प्रतिनिधियों से झूठ बोलकर न्याय में बाधा डालने की साजिश रची।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।