Get App

Brokerage Radar: गिरावट के बाद इन 6 शेयरों में मिल सकता है मुनाफा, ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 21 नवंबर का कारोबार शुरू होने से पहले 6 शेयरों को लेकर अपनी राय जाहिर की है। इनमें इंडियन होटल्स, यूपीएल, टीसीएस, श्रीराम फाइनेंस और ट्रेंट जैसे दिग्गज स्टॉक्स शामिल हैं। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के चलते आज इन कंपनियों के शेयर फोकस में बने हुए हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 9:42 AM
Brokerage Radar: गिरावट के बाद इन 6 शेयरों में मिल सकता है मुनाफा, ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
Brokerage Radar: HSBC ने UPL के शेयर को 680 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 21 नवंबर का कारोबार शुरू होने से पहले 6 शेयरों को लेकर अपनी राय जाहिर की है। इनमें इंडियन होटल्स, यूपीएल, टीसीएस, श्रीराम फाइनेंस और ट्रेंट जैसे दिग्गज स्टॉक्स शामिल हैं। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के चलते आज कारोबार के दौरान इन कंपनियों के शेयर फोकस में बने हुए हैं। इनमें कई स्टॉक्स के टारगेट प्राइस में भी बदलाव हुए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

1. इंडियन होटल्स (Indian Hotels)

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि इंडियन होटल्स का मैनेजमेंट FY30 तक निरंतर ग्रोथ सुनिश्चित करने के लिए मजबूत लक्ष्य लेकर चल रहा है। कंपनी ने पिछले दिशा-निर्देशों को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे नए लक्ष्यों को लेकर भरोसा बढ़ा है। कंपनी का लक्ष्य है कि FY30 तक हर सप्ताह औसतन एक नया होटल खोला जाए।

2. यूपीएल (UPL)

HSBC ने एग्रोकेमिकल सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 680 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। HSBC का कहना है कि UPL का राइट्स इश्यू करीब आ रहा है और बोर्ड ने इसकी शर्तों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा Advanta में प्राइवेट इक्विटी निवेश को HSBC ने एक अच्छी खबर बताया है। राइट्स इश्यू और यह निवेश UPL के कर्ज को कम करने और इसके मूल्यांकन को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें