मंगलवार 22 अप्रैल को ये 6 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, क्या ये शेयर हैं आपके पोर्टफोलियों में, अभी चेक करें

JSW Energy पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कमाई के लिए JSW Energy के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 528 से 530 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 521 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 515 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 4:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hero Motocorp पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने खरीदारी कॉल देते हुए कहा कि इसमें 4025 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Tuesday : लगातार पांचवें दिन सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। बाजार में तेजी का दौर जारी रहा। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन निफ्टी और सेंसेक्स ने जोरदार बढ़त दिखाई। निफ्टी 274 प्वाइंट चढ़कर 24,126 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 855 प्वाइंट चढ़कर 79,409 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में 2% से ज्यादा तेजी देखने को मिली। बैंकिंग, IT शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई। FMCG को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Hero Motocorp

मानस जायसवाल ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए हीरो मोटोकॉर्प में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3908 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4025 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3840 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Birlasoft


प्रकाश गाबा ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए बिड़लासॉफ्ट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 388 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 400 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 382 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - JSW Energy

शिल्पा राउत ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए जेएसडब्ल्यू एनर्जी में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 521 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 528 से 530 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 515 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - HPCL

अमित सेठ ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एचपीसीएल में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 394 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 402 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 390 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Axis Securities के राजेश पालवीय का BTST कॉल - NHPC

राजेश पालवीय ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एनएचपीसी में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 87.72 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 92 से 93 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 86.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Bajaj Auto

राजेश सातपुते ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए बजाज ऑटो में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 8248 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8450 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 8190 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।