ये 9 IT शेयर 2021 में अब तक 100-200% भागे, क्या इनमें से कोई है आपके पास

हमने अपने इस विश्लेषण में सिर्फ उन स्टॉक को शामिल किया है जिनका मार्केट 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

अपडेटेड Jul 08, 2021 पर 9:03 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कोरोना महामारी के बीच बहुत कम ऐसे सेक्टर रहे है जिनमें मजबूती देखने को मिली है। आईटी सेक्टर ऐसा सेक्टर रहा है जिसमें महामारी के काल में मजबूती आई है। बीएसई का आईटी इंडेक्स 2021 में अब तक 24 फीसदी भागा है। वास्तव में इसने बेचमार्क सेसेंक्स और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। 

    मनीकंट्रोल के स्टडी से यह बात निकलकर आई है कि बीएसई में शामिल आईटी सेक्टर के 9 स्टॉक्स में 100-250 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। Happiest Minds और Brightcom Group जैसे स्टॉक में 200 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये टॉप परफॉर्मर रहे है। वहीं HCL Technologies सिर्फ 4 फीसदी की बढ़त के साथ उछल्ला साबित हुआ है।

    इन सभी स्टॉक्स में कमजोर पक्ष की तुलना में मजबूत पक्ष ज्यादा है। हमने अपने इस विश्लेषण में सिर्फ उन स्टॉक को शामिल किया है जिनका मार्केट 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

    टाटा मोटर्स ने एक साल में 200% रिटर्न दिया, रैली अब थमी तो निवेशकों को क्या करना चाहिए

    इस स्टडी से यह बात भी निकलकर आई है कि आईटी सेक्टर के मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 स्टॉक्स का भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।  Infosys, Wipro और Mindtree जैसे शेयरों में 2021 में अब तक 25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि दूसरे शेयरों में कम से कम डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। सिर्फ एचसीएल टेक अपवाद रहा है जिसमें इस अवधि में सिर्फ 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    निर्मल बंग ने आईटी सेक्टर पर आई अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि हम इस सेक्टर पर अपनी न्यूट्रल रुख बनाए रखते हुए HCL Technologies  और Tech Mahindra में BUY रेटिंग दे रहे है जबकि TCS, Infosys और Wipro में accumulate रेटिंग दे रहे हैं। Persistent Systems में accumulate रेटिंग दी गई है। इस साल अब तक 54 फीसदी का बढ़त दिखाने वाला माइंडट्री ही ऐसा स्टॉक है जिसमें 2226 डाउनवर्ड टार्गेट के साथ Sell की सलाह दी गई है।

    आइए डालते है इन शेयरों पर एक नजर


    Happiest Minds Technologies | यह शेयर 31 दिसंबर 2020 के 344.05 रुपये के  स्तर से 250 फीसदी की बढ़त के साथ 5 जुलाई 2021 को 1204.15 रुपये पर नजर आ रहा था। इसका 52वीक हाई 1247 रुपये पर स्थित है।

    Nifty 50 में जल्द हो सकती है DMart, Info Edge की एंट्री, ये स्टॉक्स हो सकते हैं बाहर

    Brightcom Group | यह शेयर 31 दिसंबर 2020 के 8.55 रुपये के  स्तर से 207 फीसदी की बढ़त के साथ 5 जुलाई 2021 को 26.25 रुपये पर नजर आ रहा था। इसका 52वीक हाई 26 रुपये पर स्थित है।

    Newgen Software Technologies | यह शेयर 31 दिसंबर 2020 के 269.10 रुपये के  स्तर से 173 फीसदी की बढ़त के साथ 5 जुलाई 2021 को 734.30 रुपये पर नजर आ रहा था। इसका 52वीक हाई 755 रुपये पर स्थित है।

    Subex | यह शेयर 31 दिसंबर 2020 के 28.45 रुपये के  स्तर से 141 फीसदी की बढ़त के साथ 5 जुलाई 2021 को 68.60 रुपये पर नजर आ रहा था। इसका 52वीक हाई 755 रुपये पर स्थित है।

    eClerx Services | यह शेयर 31 दिसंबर 2020 के 883.65 रुपये के  स्तर से 139 फीसदी की बढ़त के साथ 5 जुलाई 2021 को 2114.70 रुपये पर नजर आ रहा था। इसका 52 वीक हाई 2135 रुपये पर स्थित है।

    Tata Elxsi | यह शेयर 31 दिसंबर 2020 के 1832.85  रुपये के  स्तर से 139 फीसदी की बढ़त के साथ 5 जुलाई 2021 को 4376.90 रुपये पर नजर आ रहा था। इसका 52 वीक हाई 4500 रुपये पर स्थित है।


    Intellect Design Arena | यह शेयर 31 दिसंबर 2020 के 314.75 रुपये के  स्तर से 130 फीसदी की बढ़त के साथ 5 जुलाई 2021 को 723.90 रुपये पर नजर आ रहा था। इसका 52 वीक हाई 848 रुपये पर स्थित है।


    Hinduja Global Solutions | यह शेयर 31 दिसंबर 2020 के 1128.90 रुपये के  स्तर से 121 फीसदी की बढ़त के साथ 5 जुलाई 2021 को 2500.05 रुपये पर नजर आ रहा था। इसका 52 वीक हाई 2729 रुपये पर स्थित है।

    Mastek | यह शेयर 31 दिसंबर 2020 के 1140.90 रुपये के  स्तर से 101फीसदी की बढ़त के साथ 5 जुलाई 2021 को 2292.30 रुपये पर नजर आ रहा था। इसका 52 वीक हाई  2360 रुपये पर स्थित है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।