Get App

IRDAI के प्रस्ताव पर बैंकिंग शेयर धड़ाम, इंश्योरेंस से जुड़ा प्रस्ताव क्यों पड़ा बैंकों पर भारी

Banking Stocks and IRDAI Draft: इंश्योरेंस रेगुलेटर इरडा ने पॉलिसी बेचने से जुड़े नियमों में बदलाव का एक ड्राफ्ट पेश किया है, इसने इंश्योरेंस स्टॉक्स को तो झटका दिया ही है, लेकिन बैंकिंग सेक्टर को भी शॉक लगा। जानिए ऐसा क्यों और इरडा के ड्राफ्ट से किन बैंकों के शेयर प्रभावित हुए हैं और किसका एक्सपोजर अधिक है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 1:22 PM
IRDAI के प्रस्ताव पर बैंकिंग शेयर धड़ाम, इंश्योरेंस से जुड़ा प्रस्ताव क्यों पड़ा बैंकों पर भारी
इरडा ने इंश्योरेंस पॉलिसी की बिक्री को लेकर जो ड्राफ्ट पेश किया है, उसमें बैंकों को एनबीएफसी के एंप्लॉयीज को वॉल्यूम से जुड़े और रिवार्ड से जुड़े इंसेंटिव पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है।

Banking Stocks and IRDAI Draft: जिन बैंकों की कमाई में इंश्योरेंस यानी कि बैंकएश्योरेंस (Bancassurance) का भी बड़ा हिस्सा है, उनके शेयरों को आज तगड़ा शॉक लगा। इसकी वजह ये है कि भारतीय बीमा बाजार के नियम तय करने वाली इरडा ने एक ड्राफ्ट पेश किया है, जिसमें पॉलिसी बेचने से जुड़ी व्यवस्था में बड़े बदलाव की बात है। इसमें डिस्ट्रीब्यूशनल कॉस्ट कम करने, अलग-अलग सेगमेंट और प्रोडक्ट के हिसाब से कमीशन की लिमिट तय करने और गलत तरीके से पॉलिसी बेचने पर रोक लगाने की बात है। अभी यह ड्राफ्ट है और इस पर 25 अक्टूबर 2026 तक सुझाव मंगाए गए हैं।

किन बैंकिंग शेयरों को लगा शॉक

इरडा ने जो ड्राफ्ट पेश किया है, उसमें बैंकों को एनबीएफसी के एंप्लॉयीज पर पॉलिसी बेचने पर वॉल्यूम से जुड़े और रिवार्ड से जुड़े इंसेंटिव पर रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है। IIFL रिसर्च के मुताबिक, जिन बैंकों को ट्रैक किया गया है, उनमें इंडसइंड बैंक की बैंकएश्योरेंस इनकम का एक्सपोजर सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2026 में इसे बैंकएश्योरेंस से जो इनकम हुई थी, वह इसके PBT (प्रॉफिट बिफोर टैक्स) की 79.3% के बराबर थी।

इसके बाद बंधन बैंक 30.8%, आरबीएल बैंक की 28.5%, येस बैंक की 19.3%, एक्सिस बैंक की 12.5%, और फेडरल बैंक की 7.9% और एचडीएफसी बैंक 7.3% है। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की बैंकएश्योरेंस इनकम की इसके पीबीटी में 5.8%, स्टैंडर्ड चार्टर्ड में 5.6%, एसबीआई में 2.6%, केनरा बैंक में 2.2%, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2%, पंजाब नेशनल बैंक में 1.6%, बैंक ऑफ बड़ौदा में 1.5%, इंडियन बैंक में 1.2%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.6% और एचएसबीसी में 0.5% हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें